Venezuela Earthquake: वेनेजुएला की तबाही पर PM मोदी ने जताया शोक, ट्रंप ने भी बढ़या मदद का हाथ 

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में दो जबरदस्त भूकंप और उसके बाद 20 से ज्यादा झटकों के बाद लाखों लोग दहशत में है. एक ही मिनट के अंतर पर 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए, इस दौरान देश के रिहायशी इलाकों से लेकर एयरपोर्ट तक ढह गए. ऐसे में पूरे देश में आपातकाल लागू कर दिया गया है. वहीं दस हजार से ज्यादा लोगों के मौत की आशंका जताई जा रही है.

सामने आ सकता है मौत का बड़ा आंकड़ा

राजधानी कराकास में लोग डरकर घरों से बाहर भाग गए. यहां तो 22 मंजिला एक इमारत पूरी तरह जमीन में मिल गई है. मलबे के बीच लोग अपने परिजनों के नाम पुकारते रहे हैं. इन भूकंपों को पिछले 100 से ज्यादा वर्षों में वेनेजुएला में आए सबसे ताकतवर झटकों में गिना जा रहा है.  यहां मौत का बड़ा आंकड़ा सामने आ सकता है.

वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने कहा है कि भूकंप में 32 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 700 लोग घायल हुए हैं. साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि अधिक लोगों के हताहत होने की आशंका है.

 पीएम मोदी ने जताया शोक

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “वेनेजुएला में आए जबरदस्त भूकंप से हुई तबाही से मुझे गहरा दुख हुआ है. भारत के लोगों की ओर से, मैं वेनेजुएला की सरकार और वहां के लोगों के प्रति, और खासकर उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपनों को खो दिया है. हम घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं और इस मुश्किल समय में प्रभावित सभी लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं. भारत हर संभव मदद देने के लिए तैयार है.”

वेनेजुएला की मदद करेगी ट्रंप सरकार

इसके अलावा, अमेरिकी सरकार ने भी कहा है कि जोरदार भूकंप के बाद वह वेनेज़ुएला के अधिकारियों के संपर्क में है और इस दक्षिण अमेरिकी देश के लिए मदद जुटा रहा है. दरअसल, डिप्टी सेक्रेटरी ऑफ़ स्टेट क्रिस्टोफर लैंडौ ने X पर कहा कि “हम अधिकारियों के संपर्क में हैं और मदद जुटा रहे हैं.” उन्होंने कहा कि भूकंप “बहुत विनाशकारी” थे.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि “वेनेज़ुएला के लोगों को दहलाने वाले दो बड़े भूकंप बहुत जबरदस्त थे और इनसे बहुत ज्यादा लोगों की मौत हुई है. अमेरिका मदद के लिए तैयार और इच्छुक है! मैंने अपनी सरकार की सभी एजेंसियों को तेजी से कार्रवाई करने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है. हम अपने नए और अच्छे दोस्तों की मदद के लिए वहां मौजूद रहेंगे. शुरुआती खबरें अच्छी नहीं हैं!!!”

Latest News

इस्लामाबाद के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी, रावलाकोट में जुटे 50 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी

Protest in PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में विरोध प्रदर्शन थमने का नाम ही नही ले रहा...

More Articles Like This

Exit mobile version