वेनेजुएला के ऊपर फिर से कमर्शियल एयरस्पेस खोलेगा अमेरिका, ट्रंप ने डेल्सी रोड्रिगेज से की बातचीत

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Venezuelan Airspace Reopen: अमेरिका वेनेजुएला के ऊपर कमर्शियल एयरस्पेस फिर से खोलने जा रहा है. इसकी जानकारी खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी है. उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच संबंधों के एक नए दौर की शुरुआत हो रही है, जिसमें अमेरिकी तेल कंपनियां वेनेजुएला में काम के मौके तलाश रही हैं.

ट्रंप ने कैबिनेट मीटिंग में कहा कि उन्होंने वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से बात की है और यात्रा बहाल करने के लिए तुरंत कदम उठाने का आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि वेनेजुएला के ऊपर पूरा व्यावसायिक हवाई क्षेत्र खोला जाएगा और बहुत जल्द अमेरिकी नागरिक वहां जा सकेंगे. उन्होंने कहा कि वहां जाने वाले यात्री सुरक्षित रहेंगे. ट्रंप के अनुसार, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.

लिटिल वेनेजुएला के लोग काफी खुश

ट्रंप ने बताया कि अमेरिका में रहने वाले वेनेजुएलावासी इस फैसले को ध्यान से देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि मियामी के डोरल इलाके में, जिसे ‘लिटिल वेनेजुएला’ कहा जाता है, लोग इस फैसले से बहुत खुश हैं. यह बदलाव एक सफल सुरक्षा अभियान और बेहतर होते रिश्तों का नतीजा है. ट्रंप ने इस काम के लिए जनरल केन और उनकी टीम की तारीफ भी की.

ट्रंप ने की जनरल केन और उनकी टीम की तारीफ

उन्होंने इस बदलाव को एक सफल सुरक्षा ऑपरेशन और बेहतर होते संबंधों से जोड़ा. ट्रंप ने कहा कि “जैसा कि आप जानते हैं, वेनेजुएला के संबंध में एक स्थिति बनी थी. मैं जनरल केन और उनके स्टाफ को उनके काम के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. हम उनके साथ बहुत अच्छे से मिल-जुलकर काम कर रहे हैं. रिश्ते बहुत मजबूत, बहुत अच्छे रहे हैं.”

दोनों देशों के बीच संबंधों को बताया काफी मजबूत

ट्रंप ने कहा कि अब दोनों देशों के बीच संबंध काफी मजबूत और अच्छे हो गए हैं. ऊर्जा के क्षेत्र में ट्रंप ने बताया कि अमेरिकी तेल कंपनियां पहले ही वेनेजुएला जाना शुरू कर चुकी हैं. उन्होंने कहा कि बड़ी तेल कंपनियां वहां संभावनाएं देख रही हैं और अपने काम की जगह तय कर रही हैं.

वेनेजुएला की सड़कों पर अमेरिका के झंड़े

ट्रंप के मुताबिक, इससे दोनों देशों को फायदा होगा. उन्होंने कहा कि इससे वेनेजुएला और अमेरिका, दोनों के लिए बड़ी संपत्ति पैदा होगी और तेल कंपनियां भी अच्छा मुनाफा कमाएंगी. उन्‍होंने कहा कि इस फैसले के बाद वेनेजुएला में लोग सड़कों पर उतर आए. उन्होंने कहा, “वेनेजुएला के लोग सचमुच सड़कों पर अमेरिकी झंडे लहरा रहे थे, वे बहुत खुश थे.”

वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार

उन्होंने परिवहन मंत्री सीन डफी और अन्य संबंधित विभागों को तेजी से काम करने का निर्देश दिया. ट्रंप ने कहा कि इस फैसले से दोनों तरफ की यात्रा संभव होगी. वेनेजुएला से आए लोग चाहें तो वापस जा सकेंगे या मिलने के लिए वहां जा सकेंगे.

वेनेजुएला के पास दुनिया में सबसे बड़े प्रमाणित तेल भंडारों में से एक है. पहले अमेरिकी कंपनियां वहां के ऊर्जा क्षेत्र में सक्रिय थीं, लेकिन प्रतिबंधों और नियमों की वजह से उनका काम काफी कम हो गया था.

इसे भी पढें:-क्यूबा अमेरिका के लिए गंभीर खतरा, ट्रंप ने नया ट्रैरिफ सिस्टम लागू करने का दिया आदेश

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This