Video: दिग्गज क्रिकेटर क्लाइव लॉयड ने की PM मोदी की प्रशंसा, बोले- ‘उनके जैसे और प्रधानमंत्री हों…’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
PM Narendra Modi Guyana Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में बुधवार को गुयाना पहुंचे थे, जो 50 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी. पीएम मोदी ने गुयाना में वेस्टइंडीज के क्रिकेट हस्तियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने क्रिकेट को भारत और कैरेबियाई देशों के बीच जोड़ने वाली कड़ी बताया. पीएम ने गुयाना में नेशनल असेंबली के विशेष सत्र को भी संबोधित किया. साथ ही साथ कई सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों में भी भाग लिया.

क्लाइव लॉयड ने की पीएम की तारीफ

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर क्लाइव लॉयड ने को जॉर्जटाउन में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद अपनी खुशी जताई. दो बार वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान ने पीएम मोदी की क्रिकेट को बढ़ावा देने की कोशिशों की सराहना की और कहा कि ऐसे और नेता होने चाहिए.

हम उनके जैसे और प्रधानमंत्री चाहते हैं- क्लाइव लॉयड 

दिग्गज क्रिकेटर ने आगे कहा, ‘हमारे बीच अच्छी चर्चा हुई. बातचीत बहुत अच्छी रही. मुझे लगता है कि हमारे 11 खिलाड़ी अब भारत में प्रशिक्षण लेंगे. इसलिए, यह उनका बहुत अच्छा निर्णय है. हम इसके लिए उनके आभारी हैं. लोगों ने उन्हें तीन बार चुना है, इसलिए यह स्पष्ट है कि वह अच्छा काम कर रहे हैं. वह क्रिकेट में रुचि रखते हैं और यह बहुत अच्छी बात है. वह क्रिकेट को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए काम कर रहे हैं. इसलिए, हम उनके जैसे और प्रधानमंत्री चाहते हैं.’
क्या बोले पीएम मोदी? 
गुरुवार को गुयाना के प्रमुख क्रिकेटरों ने पीएम मोदी से मुलाकात की और इसे “सुखद बातचीत” बताया. पीएम मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “क्रिकेट के जरिए जुड़ाव! गुयाना के प्रमुख क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ एक शानदार बातचीत हुई. इस खेल ने हमारे देशों को करीब लाया है और हमारी सांस्कृतिक कड़ी को मजबूत किया है.”

पीएम मोदी के क्रिकेट ज्ञान से प्रभावित हुए एल्विन कालीचरण 
पूर्व वेस्टइंडीज ऑलराउंडर एल्विन कालीचरण भी इस बैठक में शामिल थे. वह भी पीएम मोदी के क्रिकेट ज्ञान से प्रभावित हुए. उन्होंने कहा, “भारत में हर कोई क्रिकेट जानता है, लेकिन उनका ज्ञान खास है. उन्हें पता है कि हम भारत कब गए थे और वे हमें पहले नाम से जानते हैं. प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत रूप से मिलना अद्भुत अनुभव है. युवा क्रिकेटरों के लिए भारत की ओर से जो मदद दी जा रही है, वह बहुत सराहनीय है.”
Latest News

Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगा धन लाभ और कौन रहे सावधान, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: आज बुधवार, 8 जुलाई 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग...

More Articles Like This