बॉर्डर पर नेशनल इमरजेंसी लगाने के बाद व्हाइट हाउस का बड़ा दावा, अमेरिका में 500 से ज्यादा घुसपैठिये गिरफ्तार

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

White House: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति का पदभार संभालते ही अपने चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने में जुट गए है. इसी बीच अमेरिका ने दावा किया है कि उन्‍होंने अपनी सीमा से विभिन्न देशों के 500 से ज्यादा घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, व्‍हाइट हाउस ने बताया कि 538 घुसपैठियों को अमेरिकी सेना ने पकड़ा है. इसके अलावा 373 बंदियों को भी हिरासत में लिया गया है. हालांकि सैकड़ों लोगों को मिलिट्री एयरक्रॉफ्ट में बैठाकर वापस भेज दिया गया है.

सीमा पर अमेरिकी सेना सतर्क

आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने राष्‍ट्रपति पद की बागडोर हाथ में लेते ही बॉर्डर पर नेशनल इमरजेंसी की घोषणा कर दी थी, जिसके बाद अमेरिकी सेना सीमा पर घुसपैठ को रोकने के लिए ज्यादा सतर्क हो गई है. ऐसे में पेंटागन ने भी 1500 अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को मेक्सिको के बॉर्डर पर भेज दिया है.

अवैध घुसपैठियों वापस भेजने की तैयारी में अमेरिका

दरअसल, अब अमेरिका में घुसपैठ करने वालों की खैर नहीं, क्‍योंकि ट्रंप प्रशासन लाखों अवैध घुसपैठियों की पहचान कर वापस उनके देश भेजने की तैयारी कर चुका है, जिसमें हजारो भारतीय नागरिक भी शामिल है.

इसे भी पढें:-AI के क्षेत्र में जल्द ही दुनिया का सरताज बनेगा अमेरिका, ट्रंप ने सबसे बड़ी कार्य योजना पर किया हस्ताक्षर

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This