कोर्ट से पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन को बड़ी राहत, 22 साल पुराने मामले में बरी, केस भी खत्म

New Delhi: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट से पूर्व क्रिकेटर जैकब मार्टिन को बडी राहत मिली है. कोर्ट ने 22 साल बाद एक क्रिमिनल केस के सभी आरोपों से मार्टिन बरी कर दिया है. भारत के लिए 1999 से लेकर 2001 के बीच 10 वनडे खेलने वाले 54 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर जैकब मार्टिन वडोदरा के रहने वाले है. ये मामला साल 2004 में दर्ज एक एफआईआर से जुड़ा था.

लेन-देन से जुड़े आरोप

जैकब पर UK इमिग्रेशन स्टैम्प में हेराफेरी, यात्रा की व्यवस्था और पैसों के लेन-देन से जुड़े आरोप साबित नहीं हो सके. दाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज पर IPC की धाराओं 420, 468, 471 और 120B के साथ-साथ पासपोर्ट एक्ट की धारा 12 के तहत आरोप लगाए गए थे. कोर्ट ने पाया कि पैसों के लेन-देन या अजवा स्पोर्ट्स क्लब पर उनके मालिकाना हक या कंट्रोल के बारे में कोई ठोस सबूत नहीं था. कई गवाह भी आरोपों की पुष्टि नहीं कर पाए.

इंटरनेशनल क्रिकेटर होने का खामियाजा

22 साल बाद बंद हुए केस के बारे में जैकब मार्टिन ने बताया कि कैसे उन्हें जाना-माना इंटरनेशनल क्रिकेटर होने का खामियाजा उठाना पड़ा. मैं जिस टीम का हिस्सा था, वह 2004 में यूके दौरे पर गई. सभी वापस आ गए, लेकिन एक खिलाड़ी वहीं रुक गया. वीजा छह महीने के लिए वैलिड था, इसलिए वह उतने समय तक रुक सकता था, लेकिन वह तय समय से ज्यादा रुका और नकली इमिग्रेशन स्टैम्प लगवाकर भारत लौटा.

शुरुआती FIR में मेरा नाम भी नहीं था

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली में उसे हिरासत में लिया गया. बाद में हुई पूछताछ के दौरान शुरुआती FIR में मेरा नाम भी नहीं था, लेकिन जांच के दौरान मुझे फंसा दिया गया शायद इसलिए क्योंकि मैं एक जाना-माना इंटरनेशनल क्रिकेटर था. केस खत्म होने के बाद और बीच के 22 सालों के दौरान मुझे BCCI में नौकरी नहीं मिल सकी, और रेलवे में भी मेरी नौकरी चली गई, जिससे मुझे बहुत ज्यादा तनाव हुआ. हाल ही में उस केस से मुझे क्लीन चिट मिली. मेरी जिंदगी में एक बड़ा समाधान आया है. 22 साल बाद यह फैसला मिलना मेरे लिए एक बहुत बड़ा टर्निंग पॉइंट है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू

138 प्रथम श्रेणी मैच और 101 लिस्ट ए मुकाबलों में 12 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले जैकब मार्टिन ने 1999 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू हुआ था. केन्या के खिलाफ 2001 में हुआ मैच उनके करियर का आखिरी मुकाबला साबित हुआ. भारत के लिए उन्होंने 10 वनडे की आठ पारियों में 158 रन बनाए, जिसमें 39 उनका बेस्ट स्कोर है.

इसे भी पढ़ें. PM मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के CM पेमा खांडू को दी जन्मदिन की बधाई, जानिए क्या कहा ?

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version