‘आप उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे’, वेस्टइंडीज से शर्मनाक हार के बाद बाबर आजम ने पूरी टीम की लगा दी क्लास

New Delhi: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 90 रनों से शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तानी किक्रेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने पूरी टीम की क्लास लगा दी. मैच के बाद बाबर ने कहा कि हां, परिणाम हमारे हाथ में नहीं था, लेकिन पिछले दो दिनों में हमने अच्छी क्रिकेट खेली. हालांकि, आज एक बल्लेबाजी यूनिट के रूप में हम उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. हम लगातार अपने विकेट खोते रहे और हमारी बल्लेबाजी पूरी तरह फेल रही.

कप्तानी में वापसी निराशाजनक रही

पाकिस्तान के लिए बाबर आजम की टेस्ट कप्तानी में वापसी निराशाजनक रही. बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 90 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान को चौथी पारी में जीत के लिए 211 रनों की जरूरत थी, लेकिन कप्तान बाबर के अलावा पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. बाबर आजम ने आखिर तक नाबाद रहते हुए 58 रनों की पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद पूरी टीम 120 रनों पर सिमट गई.

कप्तान बाबर काफी निराश दिखे

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की खराब बल्लेबाजी पर कप्तान बाबर काफी निराश दिखे. यह पूछे जाने पर कि क्या चौथी पारी में पिच की भी भूमिका थी, बाबर ने कहा कि पिच अच्छी थी. हमें नई गेंद से थोड़ी मूवमेंट की उम्मीद थी क्योंकि यहां यह स्वाभाविक है और हम इसके लिए तैयार भी थे. लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की और परिस्थितियों का शानदार इस्तेमाल किया. चौथे दिन गेंद थोड़ी नीची रह रही थी और असमान उछाल ले रही थी. हम पार्टनरशिप नहीं बना सके और इसीलिए मैच हार गए.

8वें नंबर पर बल्लेबाजी

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शान मसूद उंगली में फ्रैक्चर के बावजूद 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए. आउट होने से पहले उन्होंने 15 गेंदों में 3 रन बनाए. इस पर बाबर ने कहा कि शान मसूद के चोटिल होने का असर हम पर पड़ा, क्योंकि दुर्भाग्य से उनकी उंगली की स्थिति अच्छी नहीं है. उसमें फ्रैक्चर है, इसलिए निश्चित रूप से हमें उनकी कमी खली.

इसे भी पढ़ें. Japan: भूकंप के झटकों से हिली जापान की धरती, 13 लोगों की मौत, कई लापता, बचाव कार्य जारी

Latest News

बोलीविया में ‘अल नीनो’ का कहर, राष्ट्रीय आपातकाल घोष‍ित, म्यांमार ने बनाए 600 राहत केंद्र

Bolivia: बोलीविया ने 'अल नीनो' के प्रभावों से निपटने के लिए देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करने वाले...

More Articles Like This

Exit mobile version