World News: सीरिया में बड़ा हादसा, नदी में गिरी बस; कम से कम 7 लोगों की मौत

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

International News: उत्तर पश्चिमी सीरिया से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां पर गुरुवार को एक स्कूल बस सड़क से फिसलकर नदी में जा गिरी. इस हादसे में कम से कम 7 लोगों के मारे जाने की खबर है. वहीं, हादसे में 20 अन्य लोग घायल भी बताए जा रहे हैं.

हादसे में जो 7 लोग मरे हैं, उनमें अधिकांश बच्चे ही है. इस हादसे की जानकारी आपात सेवा ने दी है. हादसे को लेकर स्थानीय नागरिक सुरक्षा संगठन ने बयान जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि यह दुर्घटना इदलिब शहर के पश्चिम में स्थित दार्कुश के पास हुई, स्कूल बस ओरोंटेस नदी में गिर गई.

राहत बचाव का काम जारी

स्थानीय नागरिक सुरक्षा संगठन ने इस हादसे को लेकर कहा कि घटना की जानकारी होने के साथ ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया है. वहीं, इस हादसे के बाद नदी में 6 घंटे तक तलाश अभियान चलाया गया. हालांकि, अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि आखिर ये बस नदी में कैसे गिरी. घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दार्कुश के एक अस्पताल के डॉक्टर अहमद घंडौर ने बताया कि बस में सवार छात्र और शिक्षक अनाथ बच्चों के स्कूल से थे.

यह भी पढ़ें: Modi 3.0 में कौन-कौन बनेगा मंत्री, जानिए कैसा होगा मंत्रीमंडल; टीडीपी-जेडीयू से बन गई बात?

Latest News

छत्तीसगढ़ में हादसा: खड़े ट्रक से टकराई हाई स्पीड बस, तीन यात्रियों की मौत, 10 घायल

Chhattisgarh Accident: छत्तीसगढ़ से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा आज सुबह रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे नंबर...

More Articles Like This

Exit mobile version