चीन ने बनाया दुनिया का सबसे छोटा CT स्कैनर, सिर्फ 200 वॉट बिजली पर करती है काम

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

World Smallest CT Scanner: रिसर्च और नई चीजों को क्रिएट करने के मामले में चीन के वैज्ञानिक अमेरिका को सिर्फ टक्कर ही नहीं दे रहा बल्कि कही आगे निकल गया हैं. चीन में हर रोज ऐसी टेक्नोलॉजी आ रही है जो चौंका देती हैं. ऐसे में अब चीनी रिसर्चर्स ने दुनिया का सबसे छोटा CT स्कैनर बना दिया, जो इतना पोर्टेबल है कि इसे आप अपने साथ लेकर घूम सकते हैं. इस CT स्कैनर को छोटे जीवाश्मों और पुरातात्विक अवशेषों की तस्वीरें लेने के लिए डिजाइन किया गया है.

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इस CT स्कैनर को चीन के शेडोंग प्रांत की कंपनी Rayim ने बनाया है, जिसका नाम Xtomo-Cube है. वहीं, इसकी साइज की बात करें तो आप अपने डेस्कटॉप के साथ जो छोटा सा स्पीकर इस्तेमाल करते हैं, यह उसी के आकार का है, जिसका वजन सिर्फ 6 किलोग्राम है.

दुनिया का सबसे छोटा और हल्का CT सिस्टम

इस रिपोर्ट के अनुसार, चीनी एकेडमी ऑफ साइंसेज के सीनियर इंजीनियर और इस कंपनी के जनरल मैनेजर, लियू बाओडोंग ने सोमवार को ‘साइंस एंड टेक्नोलॉजी डेली’ को बताया कि “इस डिवाइस को एक हाथ में पकड़ा जा सकता है और यह दुनिया का सबसे छोटा और हल्का CT सिस्टम है. इसलिए इसे पाम-साइज्ड CT स्कैनर’ कहा जाता है.”

दरअसल, इस मशीन का स्पेशल रिजॉल्यूशन 80 माइक्रोमीटर था, यानी लगभग इंसानी बाल की मोटाई के बराबर है. इस CT स्कैनर से किसी घोंघे के खोल से लेकर दवा के कैप्सूल तक की चीजों का विश्लेषण किया जा सकता है. सबसे खास बात ये है कि यह मशीन सिर्फ 200 वॉट बिजली लेती थी, जिसका मतलब है कि फील्ड में इसे एक आम पोर्टेबल पावर बैंक से भी चलाया जा सकता है.

Latest News

राजस्थान में हादसाः गणेश प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा, चार लोगों की मौत

Rajasthan Accident: राजस्थान दुखद खबर सामने आई है. गुरूवार की दोपहर राजसमंद जिले के रेलमगरा में गणपति विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली...

More Articles Like This