‘या तो आप बेईमान हैं या मूर्ख हैं’, पत्रकार के सवाल पर भड़क उठे राष्ट्रपति ट्रंप, बीच में ही छोड़ा इंटरव्यू

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. हाल ही में ट्रंप एक इंटरव्यू के दौरान न्यूज एंकर पर भड़क गए और इंटरव्यू को बीच में ही छोड़ दिया. दरअसल, ट्रंप 7 जून को एनबीसी के ‘मीट द प्रेस’ प्रोग्राम में पहुंचे थे. इस दौरान पत्रकार ने उनसे कैलिफोर्निया में चुनाव धांधली के उनके दावों पर सबूत मांगे, जिसपर ट्रंप भड़क उठे और इंटरव्यू छोड़कर चले गए.

क्या है मामला Donald Trump

दरअसल, इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने कैलिफोर्निया में स्लो वोटिंग काउंटिंग का जिक्र करते हुए कहा कि, ‘चार दिन बीत गए है और वो अभी तक नतीजे घोषित करने के करीब भी नहीं हैं.’ इस पर एनबीसी की एंकर क्रिस्टन वेल्कर ने कहा कि वोटों की गिनती में ज्यादा वक्त लगना कैलिफोर्निया में मतपत्रों की गिनती का सामान्य तरीका है. एंकर का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा, ‘क्या आप जानती हैं कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं? क्योंकि वे चुनाव में धांधली कर रहे हैं.’

दावों को साबित करने का मांगा सबूत

एंकर क्रिस्टन वेल्कर ने कहा कि उनके दावों को साबित करने के लिए उनके पास क्या कोई सबूत है. इसके जवाब में ट्रंप ने कहा- ‘मुझे बस देखना है’. इसके बाद वेल्कर ने ने सवाल किया कि क्या यूएस में होने वाले इलेक्शन में धांधली के कोई सबूत हैं लेकिन ट्रंप ने कोई सबूत पेस नहीं किए. फिर ट्रंप ने कहा कि क्या चुनाव के पांच दिन बाद भी वोटों की गिनती जारी रखना जायज है.

पत्रकार पर भड़क उठे ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘क्या आपको लगता है कि यह सही है कि चुनाव हो और पांच दिन बाद भी नतीजे जारी न हो पाएं?’ जब वेल्कर ने कहा कि प्रोसेस धीमी है, लेकिन उन्होंने बताया कि कैलिफोर्निया के अधिकारी इसे तेज करने के लिए काम कर रहे. ट्रंप ने कहा कि कैलिफोर्निया के चुनाव अधिकारी, वेल्कर और उनके मीडिया सहयोगी ‘बेईमान’ हैं.

या तो आप बेईमान हैं या आप मूर्ख हैं

ट्रंप ने कहा, ‘वे बेईमान हैं, ठीक वैसे ही जैसे आप बेईमान हैं, आपका प्रेस बेईमान है और ‘मीट द प्रेस’ भी बेईमान है.’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि चुनाव कराने के मामले में अमेरिका ‘तीसरे दर्जे के देश’ जैसा है. इसके बाद पत्रकार ने जवाब देते हुए कहा, ‘सच कहूं तो, मैं बेईमान नहीं हूं.’ ट्रंप ने जवाब दिया, ‘या तो आप बेईमान हैं या आप मूर्ख हैं.’ इस बकवास से आप सीधे उनके जाल में फंस रहे हैं. आप जानते हैं कि ये चुनाव धांधली वाले हैं. आपका नेटवर्क भी जानता है कि ये धांधली वाले हैं.’

ये भी पढ़ें- इजरायल का गाजा में भीषण हमला, मारा गया हमास नुखबा सेल का कमांडर अबू करीम, एक और लड़ाका भी ढेर

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version