अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमानुल्लाह ने रचा इतिहास, जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने पहले टेस्ट डेब्यू में ही लगाया शतक

New Delhi: अफगानिस्तान के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज रहमानुल्लाह ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया और करियर के पहले ही मैच में शतक जड़कर इतिहास रच दिया. शारजाह में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में रहमानुल्लाह ने 156 गेंदों में शतक पूरा किया. अफगानिस्तान के लिए किसी भी फॉर्मेट में डेब्यू पर शतक लगाने वाले रहमानुल्लाह सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने हैं. इससे पहले अफगानिस्तान की तरफ से यह कारनामा रहमानुल्लाह गुरबाज ने किया था. गुरबाज ने साल 2021 में आयरलैंड के खिलाफ अपने वनडे डेब्यू पर शतक जड़कर सनसनी मचाई थी.

शतक अफगानिस्तान के लिए नया कीर्तिमान

इस तरह गुरबाज ने वनडे और रहमानुल्लाह ने टेस्ट डेब्यू पर शतक जड़कर अफगानिस्तान के लिए नया कीर्तिमान अपने नाम किया है. जिम्बाब्वे के खिलाफ इस मुकाबले में रहमानुल्लाह के अलावा सेदीकुल्लाह अटल ने भी अपना शतक पूरा किया. सेदीकुल्लाह का अफगानिस्तान के लिए यह अपने चौथे टेस्ट मैच में दूसरा शतक है. पारी की शुरुआत करने उतरे सेदीकुल्लाह ने न सिर्फ अपना शतक पूरा किया, बल्कि उन्होंने रहमानुल्लाह का भी बेहतरीन साथ निभाया.

कोई और विकेट नहीं गिरने दिया

अफगानिस्तान ने पारी में सिर्फ 14 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया था, लेकिन उसके बाद सेदीकुल्लाह और रहमानुल्लाह ने तीसरे दिन के लंच ब्रेक तक 205 रनों की साझेदारी करते हुए कोई और विकेट नहीं गिरने दिया. अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 504 रनों का स्कोर खड़ा किया था.

ब्रेंडन टेलर और ब्रायन बेनेट ने शतक लगाया

जिम्बाब्वे के लिए पारी में ब्रेंडन टेलर और ब्रायन बेनेट ने शतक लगाया. टेलर ने 168 गेंदों में 131 रनों की पारी खेली, जबकि बेनेट ने 206 गेंदों में 128 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा, वेस्ली मधेवेरे ने 55 और ताफदजवा त्सिगा ने भी 44 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचाने का काम किया.

इसे भी पढ़ें. Ayodhya Deepotsav: भव्य शोभायात्रा के साथ दीपोत्सव का दिव्य आगाज, देखे मनमोहक तस्वीरें

Latest News

शांति वार्ता से पहले रूस ने कीव पर किया भीषण मिसाइल अटैक, बिजली-पानी ठप, पांच घायल

Kyiv Missile Strike: यूक्रेन-रूस और अमेरिका के बीच संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में होने वाली चौथे...

More Articles Like This

Exit mobile version