भारत के खिलाफ अच्छे से प्लान बनाया था! दक्षिण अफ्रीका की जीत पर बोले पार्थिव पटेल

Must Read

New Delhi: जियोस्टार एक्सपर्ट पार्थिव पटेल ने भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की जीत पर कहा है कि आपको दक्षिण अफ्रीका को क्रेडिट देना होगा. हां, उन्हें कुछ समय के लिए अहमदाबाद में खेलने का फायदा मिला, लेकिन यह हमारा घर है. जाहिर है, भारतीय टीम वापस जाकर यह देखना चाहेगी कि क्या उन्होंने चीजों को सिंपल रखने के बजाय उन्हें कॉम्प्लिकेटेड बना दिया था.

भारत की हार, बैटिंग को लेकर चिंता

दरअसल, भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 मैच में अहमदाबाद में 76 रन से हार का सामना करना पड़ा. जियोस्टार के फॉलो द ब्लूज पर बात करते हुए पार्थिव पटेल ने भारत की हार, पावरप्ले में उनकी बैटिंग को लेकर चिंताओं और ज़म्बिाब्वे के खिलाफ अगले मैच के लिए प्लेइंग में संभावित बदलावों का विश्लेषण किया.

जीत का सिलसिला पक्का खत्म

पार्थिव पटेल ने कहा कि 12 मैचों की जीत का सिलसिला पक्का खत्म हो गया है लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने बेहतर क्रिकेट खेला. मुझे लगा कि उन्होंने बहुत अच्छे से प्लान बनाया था और अपनी स्ट्रेटेजी को बहुत अच्छे से एग्जीक्यूट किया. हालांकि हार का मार्जिन काफी है और नेट रन रेट निश्चित रूप से तब काम आएगा, जब हम 1 मार्च को कोलकाता में वेस्टइंडीज का सामना करने जाएंगे.

दक्षिण अफ्रीका के लिए एक बड़ी जीत

यह दक्षिण अफ्रीका के लिए एक बड़ी जीत है और यह सभी मुश्किलों के बावजूद मिली. यह देखते हुए कि इंडियन टीम जिस तरह से खेल रही थी. पावरप्ले में भारत को जरूरी शुरुआत नहीं मिलने पर पार्थिव पटेल ने कहा कि सिर्फ इस गेम में ही नहीं बल्कि नामीबिया या अमेरिका और पाकिस्तान के खिलाफ भी. हालांकि वह बैटिंग के लिए मुश्किल विकेट था लेकिन जल्दी विकेट खोना भारत के लिए चिंता की बात रही है.

ऑफ स्पिनरों के खिलाफ चिंता की बात

जिस तरह से भारत ने पावरप्ले में विकेट खोए हैं. खासकर ऑफ स्पिनरों के खिलाफ वह चिंता की बात है. इस बार यह माकर्रम के लिए था. वे बहुत ज़्यादा शॉट खेल रहे हैं, एंगल के खिलाफ जा रहे हैं. शायद वे बैटिंग ऑडर्र में थोड़ा बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं. खासकर टॉप पर तीन लेफ्ट-हेंडर होने पर. वे सूर्यकुमार को नंबर तीन पर भेज सकते थे. मुझे लगा कि भारत इस गेम में ऐसा कर सकता था. जब आप हाई रिस्क, हाई-रिवॉडर वाला गेम खेलते हैं तो ऐसे दिन आना तय है.

इसे भी पढ़ें. Bhopal Conversion Case: नशीली चाय, ब्लैकमेल और धर्मांतरण… ‘अमरीन’ के जाल में फंसी ब्यूटीशियन, भोपाल से अहमदाबाद तक दरिंदगी

Latest News

हथेली में शुक्र पर्वत पर है स्टार का निशान, तो इन चीजों से रहे बेहद सावधान, लाइफ में होती है राजसी ठाठ-बाट

Star on Shukra Parvat palmistry: हर किसी के हाथों में बहुत सारे निशाल और लकिरे होती है. ऐसे में...

More Articles Like This