Lucknow: माफिया मुख्तार के करीबी सपा विधायक के साले को यूपी एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Must Read

लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने अवैध शस्त्र लाइसेंस रखने के मामले में माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी सपा विधायक के साले संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। संदीप को एसटीएफ ने शुक्रवार को सरोजनीनगर इलाके से उठाया था।

विधायक के साले संदीप पर आरोप है कि उसके पास नागालैंड से जारी शस्त्र लाइसेंस है, जो अवैध है। एसटीएफ का दावा है कि यह लाइसेंस फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बनाया गया था।

शुक्रवार को संदीप सिंह को हिरासत में लेने के बाद एसटीएफ ने उसे मुख्यालय ले जाकर चार घंटे पूछताछ की। उसके पास से बरामद असलहे की खरीद-फरोख्त को लेकर भी सवाल-जवाब हुए। साथ ही कारतूसों का ब्यौरा भी लिया गया। उसके आपराधिक रिकॉर्ड और कुछ घटनाओं के बारे में भी पूछताछ हुई, जिसके बाद शनिवार को गिरफ्तारी हुई।

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This