राष्ट्रपति भवन में Cambodia के राजा को Guard of honour से किया गया सम्मानित

Must Read

कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी भारत की अपनी पहली यात्रा पर आए हुए हैं। कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी से मंगलवार की सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भेंट की। इस दौरान कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। सोमवार (29 मई) को नोरोडोम सिहामोनी भारत के नई दिल्ली पहुंचे हुए हैं।

उनकी यह यात्रा भारत और कंबोडिया के बीच कूटनीतिक संबंध स्थापित होने की 70वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में हो रही है। दोनों देशों के बीच साल 1952 में कूटनीतिक संबंध स्थापित हुए थे। इस दौरान मंगलवार को कंबोडिया के राजा राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू से मिले। इसके बाद उन्‍होंने पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री समेत कई गणमान्य लोगों से भी मुलाकात की। मंत्रियों से मुलाकात करने के बाद कंबोडिया के राजा ने राजघाट पर महात्मा गांधी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Latest News

बच्चों में दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान, हो सकता है कैंसर का शुरुआती संकेत 

Cancer ke lakshan: बच्चों का स्वास्थ्य यदि ठीक रहता हैं तो माता पिता की भी टेंशन दूर रहती...

More Articles Like This