Invisible Smartphone: अब स्मार्टफोन साथ रखने की नहीं होगी जरूरत, आपकी हथेली ही बन जाएगी फोन

Must Read
Invisible Smartphone: समय के साथ ही साल दर साल स्मार्टफोन की दुनिया तेजी से बदल रही है. एक समय ऐसा था जब, कीपैड वाले मोबाइल आते थे. इसके बाद स्मार्टफोन आया और धीरे-धीरे फ्लिप और फोल्ड करने वाले फोन का जमाना आ गया. भविष्य में स्मार्टफोन का कितना विकास होगा, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता. दरअसल, इस मामले से जुड़ा एक पोस्ट सामने आया है. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फ्यूचर में फोन कैसे होंगे. 
आपको बता दें कि सोशल मीडिया वायरल हो रही इस तस्वीर ने तहलका मचा दिया है. जिसमें हथेली ही मोबाइल की तरह दिख रही है. जरा सोचिए ये मोबाइल कब लॉन्च होगा और ये ऑपरेट कैसे होगा. इसको लेकर कुछ खास जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि, इस फोन को बनाने वाली कंपनी को 100 मिलियन डॉलर की फंडिंग मिल गई है. आइए बताते हैं पूरा मामला. 
जानिए क्या है कंपनी का नाम
आपको बता दें कि कंपनी का नाम Humane है. ऐप्पल के पूर्व कर्मचारी इमरान चौधरी इस कंपनी के मालिक हैं. दरअसल, वैंकूवर शहर में टेड (TED) टॉक के दौरान, इमरान चौधरी ने अपने प्रोडक्ट की पहली झलक प्रदर्शित की. इसकी झलक देखकर लगता है कि इमरान की कंपनी फ्यूचर के स्मार्टफोन पर काम कर रही है. दरअसल, इसकी चर्चा टेक जगत में पिछले कुछ साल से चल रही थी. इमरान एक मंच से बोल रहे थे. बातचीत के दौरान इमरान की हथेली पर ही अचानक एक नाम डिस्प्ले होने लगा, जैसे हमारे स्मार्टफोन की स्क्रीन पर कॉल आती है और नाम या नंबर दिखने लगता है. 
जानकारी के मुताबिक इमरान चौधरी की हथेली पर उनकी वाइफ और कंपनी की को-फाउंडर बेथनी बोंगिओर्नो का कॉल आया था. उनके नाम के इमरान की हथेली पर कॉल कट और पिक करने का साइन भी नजर आ रहा था. ऐसा लग रहा था मानो उनकी हथेली ही स्मार्टफोन की तरह काम करने लगी. 
आपको बता दें कि इमरान ने अपनी जैकेट के पॉकेट में एक छोटे सी डिवाइस को इंस्टॉल किया था. कॉल इसी डिवाइस पर आई. इसके बाद डिवाइस में लगे कैमरे से वह अपनी हथेली पर रिफ्लेशन देख पाए. इतना ही नहीं डिवाइस की मदद से उन्होंने अपनी वाइफ से बात किया. दरअसल, इस डिवाइस की कीमत, फीचर्स और ये शानदार मोबाइल कब लॉन्च होगा, इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है.  
इमरान की मानें तो, ये डिवाइस आपकी आंखों को देखता है. इतना ही नहीं आपके दिमाग को भी समझता है. इसका मकसद हकीकत को समझना और उसे कमांड में बदलना है. इमरान ने बताया कि इस डिवाइस की दूसरी विशेषताओं का भी जल्द खुलासा किया जाएगा. 
जानिए कौन हैं इमरान चौधरी
आपको बता दें कि टेक इंडस्ट्री में इमरान चौधरी एक बड़ा नाम है. इसलिए इस डिवाइस के लिए उनको बड़ा इंवेस्टमेंट मिल गया है. खास बात ये है की इमरान चौधरी ने ऐप्पल के साथ भी तकरीबन 20 साल काम किया है. इस दौरान उन्होंने आईफोन वॉच के डेवलपमेंट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.
Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This