Adipurush: ‘आदिपुरुष’ के प्री रिलीज इवेंट से पहले तिरुमाला मंदिर पहुंचे Prabhas

Must Read

Adipurush: निर्देशक ओम राउत (Om Raut) के निर्देशन में बनी मूवी आदिपुरुष (Adipurush) इस वर्ष की बहुप्रतीक्षित और बहुचर्चित फिल्मों में से एक है. फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आपको बता दें कि जबसे इस मूवी का ट्रेलर को रिलीज हुआ है, तब से यह मूवी चर्चा में बनी हुई है. आदिपुरूष के ट्रेलर को फैंस से खूब पसंद किया था. अब इस मूवी का दूसरा ट्रेलर रिलीज होना है. लेकिन, आदिपुरुष (Adipurush) के प्री रिलीज इवेंट से पहले पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास (Pan India  Superstar Prabhas) तिरुमाला मंदिर दर्शन करने पहुंचे हैं. 

तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंचे Prabha

फिल्‍म ‘आदिपुरुष’ से जुड़ा एक इवेंट सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है. आपको बता दें कि इस इवेंट से पहले फिल्म ‘आदिपुरुष’ के लीड एक्टर प्रभास (Prabhas) ने भगवान तिरुपति बालाजी के दर्शन किए, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्‍वीरों में प्रभास (Prabhas) एकदम अलग लुक में दिखाई दे  रहे. प्रभास की इन तस्वीरों और वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This