West Bengal: CBI की बड़ी कार्रवाई, बंगाल में नगरपालिका भर्ती घोटाला मामले में 20 जगह छापेमारी

Must Read

नई दिल्लीः सीबीआई ने पश्चिम बंगाल में नगरपालिका भर्ती घोटाला मामले में कड़ी कार्रवाई करना शुरू कर दिया है. इस सिलसिले में सीबीआई ने पश्चिम बंगाल में 20 स्थानों की तलाशी ली है. अधिकारियों ने यह जानकारी बुधवार को दी. अधिकारियों ने कहा कि विभिन्न नगर निगमों के कार्यालयों और प्राथमिकी में सूचीबद्ध आरोपियों के परिसरों में तलाशी ली गई.

अधिकारियों ने मंगलवार को कहा था कि सीबीआई ने कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर पश्चिम बंगाल की विभिन्न नगरपालिकाओं में विभिन्न पदों पर भर्ती में कथित घोटाले के मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की है. HC ने 21 अप्रैल को आदेश जारी किया और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अगले दिन प्राथमिकी दर्ज की.

इस मामले की जानकारी देते हुए सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि संघीय जांच एजेंसी ने अयान सिल और उनकी कंपनी एबीएस इंफोजोन प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मामला दर्ज किया है. बताया कि इस कंपनी पर उम्मीदवारों के अंकों में कथित हेर-फेर, ओएमआर शीट की छपाई और मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप है. पश्चिम बंगाल में विभिन्न नगर पालिकाओं में क्लर्क, सफाई कर्मचारी, चपरासी और चालकों की भर्ती में अनियमितताएं सामने आई थी.

Latest News

23 October 2026 Ka Panchang: शुक्रवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

23 October 2026 Ka Panchang: 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This