UP Crime: कृष्णानंद राय के हत्याकांड से सुर्खियों में आया था जीवा

Must Read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कैसरबाग कोर्ट में गैंगस्टर संजीव महेश्वरी जीवा को गोली मारकर हत्या कर दी गई. दरअसल, हमलावर वकील की ड्रेस में आया था. बता दें कि जीवा बाहुबली मुख्तार अंसारी का बेहद करीबी था. जानकारी के मुताबिक जीवा बीजेपी नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड में आरोपी था. उसे पेशी के लिए कोर्ट में लाया गया था. इसी दौरान इस वारदात को अंजाम दिया गया. बताया जाता है कि भाजपा विधायक कृष्णानंद राय के हत्याकांड के बाद जीवा अपराध जगत में सुर्खियों में आया था.

बच्चे के पीठ में लगी गोली
आपको बता दें कि इस जीवा पर फायरिंग के दौरान सौरभ नाम के व्यक्ति के बच्चे के पीठ में गोली लगी. वहीं, मौके पर मौजूद सिपाही के पैर में भी गोली लगी है. फिलहाल, बलरामपुर अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है. ये बात सामने आ रही है कि जिस बच्चे को गोली लगी है, उसका परिवार बख्शी तालाब का रहने वाला हैं. बच्चे के पिता अपने ससुर की जमानत के लिए सिविल कोर्ट आए थे.

यहां जानें जीवा के हत्यारे की पहचान
पुलिस की जांच में पता चला है कि कुख्यात संजीव के हत्यारे की पहचान विजय यादव पुत्र श्यामा यादव निवासी केराकत जिला जौनपुर के रूप में हुई है. वहीं, पुलिस छानबीन में जुटी हुई है. बता दें कि शामली के कुख्यात बदमाश संजीव जीवा मूल रूप से शामली जनपद के गांव आदमपुर का रहने वाला था, जो पिछले कई दशकों से मुजफ्फरनगर में रह रहा था. हाल ही में कुछ माह पहले शामली प्रशासन ने जीवा की लगभग 2 करोड रुपए की संपत्ति जप्त की थी. इसके अलावा शामली शहर और उसके गांव आदमपुर में उसकी आवासीय व खेती की जमीन को जप्त किया गया था.

आपको बता दें कि पिछले कई वर्षों से कुख्यात बदमाश संजीव जीवा जेल में बंद था. वहीं, जीवा की पत्नी पायल महेश्वरी ने कुछ दिन पहले ही उसके हत्या की आशंका जताई थी. साथ ही उसने सुरक्षा देने की मांगी भी की थी. दरअसल, संजीव जीवा की पत्नी और रालोद नेता पायल माहेश्वरी ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया से अपने पति की सुरक्षा की गुहार लगाई थी. पायल का कहना था कि पेशी के दौरान षड्यंत्र के तहत उनके पति की हत्या कराई जा सकती है. उन्होंने पति की सुरक्षा के लिए सीजेआई से उच्चाधिकारियों को निर्देशित करने का अनुरोध किया था. दरअसल, पायल महेश्वरी 2017 में रालोद के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी है.

विधायक हत्याकांड में आया था नाम
जानकारी के मुताबिक जीवा की अभिरक्षा में आए जिस सिपाही को गोली लगी है, उसका नाम लाल मोहम्मद है. ऐसा बताया जाता है कि बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड में संजीव जीवा ने कई राउंड गोलियां चलाई थीं. विधायक हत्याकांड में मुख्तार अंसारी, अफजाल अंसारी, संजीव जीवा, मंसूर अंसारी, मुन्ना बजरंगी, एजाजुलहक, राकेश पांडेय, रामू मल्लाह का नाम सामने आया था. मामला कोर्ट में चला इसके बाद कोर्ट ने सभी को बरी कर दिया था.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This