Weather Update: देश भर में बढ़ेगा तापमान का सितम…इन राज्यों में होगी बारिश, जानें मौसम का हाल

Must Read

Weather Update: दिल्‍ली सहित देश के कई हिस्सों में रूक-रूक कर हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी की तपिश से बचाया है. इस बीच लोग मानसून अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन आईएमडी का ताजा अपडेट लोगों को हैरान कर सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, 8 जून से 11 जून के बीच देश के कई हिस्‍सों में तापमान में बढ़ोत्‍तरी होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने बुधवार को Delhi-NCR और यूपी में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग की भविष्यवाणी ऐसे समय में आई है, जब भीषण गर्मी लोगों को अभी से परेशान कर रही है. वहीं मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया, यूपी में तापमान बढ़ने की संभावना है. 8 से 11 जून तक कुछ हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. इस दौरान आसमान साफ ​​रहेगा.

ये भी पढ़े:- Bihar: ओवरब्रिज के पिलर और स्लैब के बीच फंसा बच्चा, जूझ रहा जिंदगी और मौत से, रेस्क्यू जारी

राजधानी दिल्ली में अगले दो से तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी. 10 या 11 तारीख तक Delhi-NCR का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. आईएमडी ने पहले ही बता दिया था कि बिहार में 7 से 11 जून तक, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 7 से 10 जून तक लू जारी रहेगी. 7 जून से 11 जून के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी सहित अन्य इलाकों में लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है.

आज यहाँ बारिश होगी

आईएमडी के अनुसार, भीषण चक्रवात बाइपोरजॉय अगले 24 घंटों में बेहद भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा. यह कुछ समय तक उत्तर दिशा में चलता रहेगा और फिर उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में मुड़ जाएगा. अगले 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और केरल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. तमिलनाडु में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़े:- SSC CHSL 2023 Last Date: 12वीं पास के लिए नौकरी पाने का मौका, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This