Mirzapur: मोदी-योगी को लेकर हो रही राजनीतिक बहस के बीच गुस्साया चालक, दूल्हे के चाचा पर चढ़ाई बोलेरो, मौत

Must Read

Mirzapur: यूपी के मिर्जापुर से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. यहां बारात लेकर लौटते समय दुल्हे के चाचा के साथ बोलेरो चालक मो. अजहर की मोदी-योगी को लेकर राजनीति बहस को लेकर चालक ने उनके ऊपर बोलेरो चढ़ा दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. आक्रोशित परिजनों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया. कड़ी मशक्कत के बाद अधिकारियों ने जाम हटवाया. वहीं, पुलिस टीम फरार चालक की तलाश में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर विंध्याचल थाना क्षेत्र के महोखर गांव के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मुस्लिम चालक मो. अजहर ने दूल्हे के चाचा को बोलेरो से मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद चालक फरार हो गया, गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ हाईवे मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग को शव रखकर जाम लगा दिया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा ने ग्रामीणों और परिजनों को घंटों समझाने का प्रयास किया और कार्रवाई का आश्वासन भी दिया, लेकिन परिजन नहीं माने. बाद में अपर जिला अधिकारी शिव प्रताप शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाया और तहरीर लेकर कार्रवाई का भरोसा दिया, इसके बाद जाम समाप्त हुआ. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है राजेशधर दुबे अपने भाई राकेश धर दुबे के बेटे की शादी में मिर्जापुर गए हुए थे. शादी से सुबह वापस लौट रहे थे. बोलेरो गाड़ी में पांच लोग बैठे हुए थे. कुछ बाराती रास्ते में उतर गए. इस दौरान ड्राइवर अजहर और राजेशधर दुबे के बीच मोदी-योगी के नाम पर गाड़ी में ही राजनीतिक बहस होने लगी, जिससे नाराज होकर चालक ने पहले राजेशधर दुबे को नीचे उतार दिया और फिर उनके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद चालक फरार हो गया. बताया जा रहा है कि चालक काफी दूर तक उनको घसीटता भी रहा. इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है और फरार ड्राइवर की तलाश के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This