Chhattisgarh: IAS अफसर के खिलाफ FIR, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

Must Read

कोरबाः छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. यहां तेलंगाना कैडर के एक आईएएस अफसर संदीप कुमार झा के खिलाफ उनकी नवविवाहिता पत्नी ने अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है. इस मामले में छत्तीसगढ़ के कोरबा में एफआईआर दर्ज की गई है. मालूम हो कि संदीप झा 2014 बैच के अफसर हैं और उनकी शादी कोरबा की युवती से हुई है. कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन थाने में उनके खिलाफ धारा 498 और 377 के तहत मामला किया दर्ज किया गया है.

जानकारी के अनुसार, उनकी पत्नी ने पहले घरेलू हिंसा की शिकायत थाने में की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इसके बाद उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया. आईएएस संदीप की शादी नवंबर 2021 में बिहार के दरभंगा स्थित एक रिजॉर्ट से हुई थी. इसके बाद उनकी पत्नी अपने पति के साथ हैदराबाद स्थित आईएएस हेड क्वार्टर की आवासीय कॉलोनी में रहने पहुंच गईं. पत्नी ने कहा कि, वह अजीब हरकतें करने लगे.

आईएएस अफसर की पत्नी ने यह भी आरोप लगाया है कि दहेज में उनके पिता से दो करोड़ रुपये कैश मांगे गए थे. इसे लेकर सगाई के दिन काफी विवाद भी हुआ था. इसके बाद उनके पिता ने यथा संभव प्रयास करते हुए 1.70 करोड़ रुपये और सोने-चांदी के गहनों सहितअन्य सामान दिया था. उन्होंने यह भी कहा कि, महिला सहायता केंद्र में भी शिकायत की, लेकिन बार-बार तारीख देने के बाद भी उनके पति नहीं पहुंचे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This