शाहजहांपुरः कार और बाइकों की हुई टक्कर, मासूम सहित तीन की मौत, कई घायल

Must Read

शाहजहांपुरः यूपी के शाहजहांपुर से बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. इस हादसे में जहां मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं आठ लोग घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार जलालाबाद क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जलालाबाद-शाहजहांपुर मार्ग पर बोलेरो और दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में एक बाइक पर सवार एक पुरुष, एक महिला और एक तीन वर्षीय की बच्ची की मौत हो गई. जबकि बोलेरो में सवार सात लोग घायल हो गए. इसके अलावा दूसरी बाइक पर सवार युवक भी चोटिल हुआ है. सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पहचान करने में जुट गई.

Latest News

बच्चों में दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान, हो सकता है कैंसर का शुरुआती संकेत 

Cancer ke lakshan: बच्चों का स्वास्थ्य यदि ठीक रहता हैं तो माता पिता की भी टेंशन दूर रहती...

More Articles Like This