हैदराबादः दो किन्नरों सहित चार की बेरहमी से हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Must Read

हैदराबादः हैदराबाद से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है. मंगलवार की रात दाईबाग इलाके में दो ट्रांसजेंडरों सहित चार की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि यह वारदात उस वक्त हुई, जब ट्रांसजेंडरों स्कूटर से घर वापस आ रहे थे.तभी पत्थरों और चाकू से वार कर उनकी हत्या कर दी गई.

तप्पाचबुतरा पुलिस थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात करीब 1 बजे ट्रांसजेंडर व्यक्तियों पर हमला किया गया. उन्हें पत्थरों से मारा गया और छुरा घोंपा गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान यूसुफ उर्फ डॉली (25) और रियाज उर्फ सोफिया (30) के रूप में हुई है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों मृतक 25 से 30 वर्ष के बीच के ट्रांसजेंडर व्यक्ति हैं.

हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
अधिकारी ने कहा कि पुलिस संदिग्धों की पहचान कर रही है. हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है. दोहरे हत्याकांड का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह मैलरदेवपल्ली थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर सड़क किनारे सो रहे दो लोगों की अज्ञात लोगों पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई.

अधिकारी ने कहा कि दोनों मृतक व्यक्तियों की पहचान की जा रही है, वे उनकी हत्याओं के कारणों की पुष्टि कर रहे हैं और यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या दो ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की हत्या के साथ कोई संबंध था. आगे की जांच चल रही है.

Latest News

30 April 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

30 April 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा...

More Articles Like This