रांची-पटना के बीच 27 जून से दौड़ेगी वंदे भारत: PM Modi दिखाएंगे हरी झंडी, जानें शेड्यूल, किराया और…

Must Read

रांचीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को रांची से पटना चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इससे पहले ट्रेन के परिचालन को लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है और अब रेल मंत्रालय ने भी आधिकारिक तौर पर वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया है. शेड्यूल को लेकर अब तक कई तरह की रिपोर्ट सामने आ चुकी थी.

रेल मंत्रालय की तरफ से जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 22349 पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन सुबह 7 बजे पटना से खुलेगी और दोपहर 1 बजे रांची पहुंचेगी. इसी तरह गाड़ी संख्या 22350 रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन शाम 4:15 बजे रांची से रवाना होते हुए रात 10:05 बजे पटना पहुंचेगी. सप्ताह में मंगलवार को दोनों तरफ से इस ट्रेन का परिचालन नहीं किया जाएगा.

समय सारणी
रेलवे की तरफ से ट्रेन की समय सारणी जारी कर दी गई है. पटना से सुबह 7 बजे ट्रेन खुलने के बाद गया 8:25 बजे पहुंचेगी, कोडरमा 9:35 फिर हजारीबाग 10:33, बरकाकाना 11:35, बीआईटी मेशरा 12:20 होते हुए 1 बजे रांची पहुंचेगी. वहीं, रांची से शाम 4:15 बजे ट्रेन खुलेगी और बरकाकाना 5:30, हजारीबाग 6:30, कोडरमा 7:23, गया 8:45 बजे होते हुए 10:05 बजे पटना पहुंचेगी.

पहले दिन मुफ्त में दस बच्चे करेंगे सफर
बताते चलें कि, पहले दिन वंदे भारत ट्रेन में 10 स्कूली बच्चों को मुफ्त में पटना से रांची सफर कराया जाएगा. जिनमें 2 शिक्षक भी होंगे. इन बच्चों की चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. रांची रेल मंडल ने इन बच्चों की सूची तैयार कर ली है. इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन में यात्रियों को कई मॉडर्न सुविधा प्रदान की जाएंगी. वहीं, किराए की बात करें तो सामान्य चेयर कार का किराया 890 रुपए तो एजुकेटिव क्लास का 1760 रुपए है.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This