राजस्थान: बाल सुधार गृह से फरार हुए 15 बाल अपचारी, पुलिस प्रशासन में हड़कंप

Must Read

जयपुरः जयपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां राजधानी जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में स्थित बाल सुधार गृह से 15 बाल अपचारी (Child abuser) सुरक्षा व्यवस्था को चैंलेज देते हुए फरार हो गए है. ये सभी आरोपी बाल सुरक्षा गृह की दीवार में सुराख कर वहां से भाग निकले हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया. फरार बाल अपचारियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया है. लेकिन उनका अभी तक कोई पता नहीं चल सका है. गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

सुरक्षा गार्ड और अफसरों को भनक तक नहीं लगी
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार रात करीब तीन बजे राजधानी जयपुर की सेठी कॉलोनी स्थित बाल सुधार गृह में हुई. 15 बाल अपचारी दीवार में सुराख कर फरार हो गए. सोचने वाली बात यह है कि बाल सुधार गृह में 3 सुरक्षा गार्ड तैनात हैं. फिर भी सिक्युरिटी गार्ड और बाल सुधार गृह के अन्य अफसरों को दीवार में करीब 2 फीट बड़ा सुराख करने की भनक तक नहीं लगी.

आधी रात को फरार हुए बाल अपचारी
जयपुर बाल सुधार गृह के अधीक्षक मनोज गहलोत के अनुसार, बाल अपचारी सुधार गृह में बाथरूम के पीछे लगी चिमनी की जाली हटाकर मनोचिकित्सालय की दीवार फांदकर फरार हुए हैं. देर रात 3 बजे के करीब बाल अपचारी फरार हुए. बाल सुधार गृह प्रशासन ने बुधवार की सुबह ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. उसके बाद डीसीपी पूर्व ज्ञानचंद यादव और ट्रांसपोर्ट नगर थानाप्रभारी जयप्रकाश पूनिया सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंचे.

गार्ड्सों से की जा रही है पूछताछ
ट्रांसपोर्ट नगर थाना प्रभारी जयप्रकाश पूनिया के अनुसार, फरार हुए बाल अपचारियों के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो, चोरी और मारपीट जैसे संगीन मामले दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस फरार हुए सभी बाल अपचारियों की तलाश में जुटी हुई है. वहीं, बाल सुधार गृह की सुरक्षा में तैनात तीनों गार्ड्स से भी पूछताछ की जा रही है. इस पूरे प्रकरण में गार्ड की कोई भूमिका है या नहीं, इसकी गहनता से जांच की जा रही है. वहीं, मामले की जानकारी उच्च स्तरीय अधिकारियों के पास पहुंचने के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. वह फरार बाल अपचारियों को पकड़ने के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This