Buldhana Bus Accident: ‘शीशा तोड़कर बचाई जान’, मौत के मुंह से निकले यात्री ने बताई दुर्घटना की खौफनाक दास्तां

Must Read

Buldhana Bus Accident: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शुक्रवार देर रात हुई भीषण बस हादसे में जीवित बचे एक यात्री ने बताया कि उसने और कुछ अन्य यात्रियों ने बस की पिछली खिड़की तोड़कर अपनी जान बचाई, पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर बीती रात करीब ड़ेढ़ बजे हुए सड़क हादसे में बस में आग लगने से 25 यात्रियों की झ़ुलस कर मौत हो गई.

यात्री ने बताई हादसे की दास्तां

बस दुर्घटना में जिंदा बचे एक यात्री ने कहा, ‘बस का टायर फट गया था, हादसे का शिकार होते ही बस में आग लग गई. आग इस कदर लगी की पूरी बस को अपनी जद में ले लिया. मैं और मेरे साथ बैठे एक अन्य यात्री ने किसी तरह बस की पिछली खिड़की को तोड़कर अपनी जान बचाई.’ यात्री ने आगे कहा, ‘पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं थी. एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया, हादसे के बाद 4-5 लोग जलती बस से बाहर आने में सफल रहे थे, लेकिन बाकी लोग बाहर नहीं निकल सके.’

यात्री ने बताया- ‘लोग जिंदा जल गए‘
हादसे में बचे यात्री ने बताया, उन्होंने बस से बाहर आकर सड़क पर गुजर रहे अन्य वाहनों से मदद की गुहार लगाई थी. लेकिन, किसी ने भी अपना वाहन नहीं रोका. वहीं एक स्थानीय ने बताया, ‘पिंपलखुटा के इस रूट पर कई हादसे होते हैं. हमें मदद के लिए बुलाया गया, तो हम मौके पर पहुंचे. लेकिन, यहां का मंजर खौफनाक था. बस के अंदर मौजूद लोग खिड़की तोड़ने का प्रयास कर रहे थे. हमने देखा कि लोग जिंदा जल गए…

आग इतनी भयावह थी कि हम कुछ नहीं कर सके. हम रो रहे थे.’  चश्मदीद ने आगे बताया, हाइवे से गुजर रहे वाहन अगर रुकते, तो कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी. हादसे में घायल हुए 8 लोगों को नजदीकी हॉस्‍पीटल में एडमिट कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है. हादसे के वक्‍त बस में करीब 33 यात्री सवार थे, जिनमें से 25 की मौत हो गई.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This