Hathras Roadways Bus Viral Video: बस में युवती संग रंगरलियां मनाने वाले कंडक्टर की गई नौकरी

Must Read

Hathras Roadways Bus Viral Video: हाथरस डिपो की रोडवेज बस का वीडियो सोशल मीडिया (Social media) पर वायरल होने के बाद बड़ी कार्रवाई हुई है. वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर की सेवाएं समाप्त कर दी है. वीडियो में कंडक्टर महिला यात्री के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए नजर आया था. जानकारी के मुताबिक, 21 जून को ड्राइव प्रिंस राणा और कंडक्टर गोविंद सिंह रोडवेज की बस को हाथरस बस स्टैंड से आगरा होते हुए लखनऊ लेकर जा रहे थे. वायरल वीडियो इसी दौरान सफर का है. लखनऊ जा रही बस के यात्री सो चुके थे. ठीक उसी समय कंडक्टर महिला यात्री के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा.

ये भी पढ़े:- Hathras Roadways Bus Viral Video: रोडवेज बस में नग्न युवती संग कंडक्टर की रासलीला, देखें वीडियो

बस के ड्राइवर और कंडक्टर की सेवा समाप्त

कंडक्टर ने यात्रियों की नजरों से बचने के लिए कंबल भी ओढ़ रखा था. लेकिन, उसकी काली करतूत पकड़ी गई. किसी यात्री ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो बनता देख कंडक्टर घबरा गया. उसने यात्री से फोन छीनने की कोशिश की. दोनों में जमकर कहा सुनी हुई. करीब 10 दिन पुराना वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. परिवहन विभाग ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद संज्ञान लेकर जांच बिठा दिया.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

जांच रिपोर्ट आने के बाद आखिरकार दोनों पर विभाग की गाज गिर ही गई. मामले में हाथरस रोडवेज का कोई अधिकारी कैमरे पर कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं. अलबत्ता स्टेशन मास्टर ने ऑफ दी कैमरा बताया है कि मामला संज्ञान में आने के बाद एआरएम शशिरानी ने 23 जून को बस के ड्राइवर और कंडक्टर की सेवाएं समाप्त कर दी थीं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This