क्या जामुन भी सेहत के लिए है नुकसानदेह, जानिए किन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए सेवन 

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jamun Side Effects: गर्मी का मौसम है और काले रंग के छोटे-छोटे मीठे जामुन बाजार में आने शुरू हो जाते हैं. जामुन को जावा प्लम के नाम के भी जाना जाता है. आपको बता दें कि ये फल औषधीय गुणों से भरपूर है. इस वजह से ये हमें कई बीमारियों से भी बचाता है. जामुन खाने से कई लाभ मिलते हैं.

बीज और पत्तियां भी लाभकारी

बता दें कि जामुन न केवल हमारे खून को साफ कर कमी को दूर करता है, बल्कि ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करने में सबसे बेहतर देसी दवा है. इसके बीज और पत्तियां भी हमें कई बीमारियों से बचाते हैं.

इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए जामुन 

दरअसल, कई लोग जामुन के फायदे जानते हैं. इसलिए इसका बहुत अधिक सेवन करने लगते हैं, लेकिन अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं, तो ये बहुत खतरनाक हो सकता है. आयुर्वेद की मानें, तो किसी भी चीज का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए. ज्यादा मात्रा में इसका सेवन कई दूसरी बीमारियों का कारण भी बन सकता है. दरअसल, कई लोग ऐसे हैं, जिनका जामुन खाना हानिकारक हो सकता है. अइए बताते हैं किन लोगों को जामुन भूलकर भी नहीं खाना चाहिए.

डायबिटीज के मरीज इस बात का रखें ध्यान

आपको बता दें कि जामुन में डायबिटीज या हाई ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने के गुण होते हैं, फिर भी डायबिटीज के मरीजों इसके सेवन में सावधानी बरतें. ये ध्यान दें कि इसे कितनी मात्रा में खाना चाहिए. इसके लिए डॉक्टर से सलाह लें. जानकारी के मुताबिक ज्यादा जामुन खाने से शुगर बैलेंस बिगड़ सकता है.

लिवर रोग के मरीज

 जामुन में ऑक्सलिक एसिड होता है, जो लिवर रोग के मरीजों के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है. इसलिए ऐसे मरीजों को जामुन के सेवन से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करना चाहिए.

खांसी-जुखाम वाले मरीज

आपको बता दें कि जामुन में शीतल गुण होते हैं. इसलिए कई बार जामुन खांसी और जुकाम को बढ़ा सकता है. इसलिए खांसी और जुकाम से पीड़ित लोगों को जामुन का सेवन नहीं करना चाहिए.

गर्भवती महिलाएं रखें खास ध्यान

जामुन में तनाव प्रणाली को प्रभावित करने वाले गुण होते हैं, जो गर्भावस्था के दौरान अनुकरणीय हो सकते हैं. इसके अलावा, जामुन का सेवन ब्लड फ्लो को प्रभावित कर सकता है. गर्भावस्था के दौरान हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ा सकता है.

आपको बता दें कि जामुन में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है. इसलिए अगर आप अधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो आपको कब्ज की समस्या हो सकती है. यदि आपको पहले से ही कब्ज है, जो जामुन न खाएं.

Latest News

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों का दमखम, प्रेरणा सालवी और राजेश्वरी विनायमूरथी ने जीता गोल्ड

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन महिला 69 और 76 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्पेशल ओलम्पिक में लगभग 44 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया.

More Articles Like This