2017 का पूर्वानुमान, अगले 40 वर्षों में फ्रांस बन सकता है मुस्लिम बाहुल्य देश: डॉ. राजेश्वर सिंह

Must Read

लखनऊ। फ्रांस में मुस्लिम युवक की हत्या के बाद से मची हिंसा और उत्पात के चलते पूरी दुनिया अवैध आप्रवासन के मुद्दे को गंभीरता से देख रही है। इस मुद्दे पर दुनिया भर के लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं बीजेपी एमएलए डॉ. राजेश्वर सिंह ने अवैध आप्रवासन के कारण हो रहे जनसांख्यिकीय परिवर्तन को लेकर सबको चेताया है। देश-विदेश के ज्वलंत समसामयिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखने वाले डॉ. राजेश्वर सिंह ने फ्रांस में हो रहे जनसांख्यिकीय परिवर्तन को लेकर सबका ध्यान आकर्षित किया, साथ ही भारत में भी इस समस्या की बढ़ती जड़ों को प्रति आगाह भी किया है।

अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि जनसांख्यिकीय चिंताएं वास्तविक है। साथ ही इस मुद्दे की गंभीरता से अवगत कराया है। उन्होंने बताया कि कैसे अनियंत्रित अप्रवास के कारण दुनिया का प्रथम शांतिप्रिय देश फ्रांस जल रहा है। एक अंतर्राष्ट्रीय न्यूज मीडिया संस्थान के हवाला देते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि 2017 में पूर्वानुमान लगाया गया था कि अगले 40 वर्षों में फ्रांस में मुस्लिम बहुमत हो सकता है। फ्रांस की श्वेत या मूल निवासी महिलाओं में जन्म दर 1.4 बच्चे प्रति महिला है जबकि यह दर 3.4 से 4 बच्चे प्रति मुस्लिम महिला है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि भारत के कई हिस्सों को भी अवैध अप्रवास का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम इस समस्या की गंभीरता को समझें और इसको लेकर ठोस कदम उठाए जाएं। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब डॉ. राजेश्वर सिंह ने देश में हो रहे जनसांख्यिकीय परिवर्तन को लेकर अपनी राय रखी हो। फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ की रिलीज के बाद भी उन्होंने केरल, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर में हो रहे जनसांख्यिकीय परिवर्तन को लेकर चिंता जाहिर की थी।

Latest News

09 November 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

09 November 2026 Ka Panchang: 9 नवंबर 2026, सोमवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या है. इस...

More Articles Like This