Delhi Metro में लड़कियों का डांस, यात्री हुए हैरान, Video Viral

Must Read

Delhi Metro Viral Video: आजकल राजधानी दिल्ली की मेट्रो चर्चा का विषय बन गई है. पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर लगातार दिल्ली मेट्रो से जुड़े वीडियो देखने को मिल रहे हैं. इन वीडियो में कभी डांस तो कभी झगड़ा और यहां तक की कई कपल अश्लील हरकतें करते हुए नजर आ रहे हैं. शायद ही अब कोई ऐसा दिन हो, जब दिल्ली मेट्रो से जुड़ा कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न होता हो. वायरल हो रहे कुछ वीडियो तो इतने हैरान करने वाले होते हैं कि लोग इनको देखकर शर्मसार हो जाए. एक बार फिर ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दिल्ली मेट्रो से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें दो लड़किया चलती मेट्रो में डांस करती हुई नजर आ रही हैं, जिसे देखकर आसपास के यात्री हैरान हो जाते हैं. दिल्ली मेट्रो में आजकल डांस करने का ट्रैंड चल गया है.

लड़कियां पोल के सहारे कर रही डांस
वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो लड़कियां पोल के सहारे डांस कर रही है. दोनों लड़कियां आशा भोंसले के लोकप्रिय गाने ‘मैं तो बेघर हूं’ की धुन पर डांस कर रही हैं. लड़कियों के डांस के वीडियो ने यात्रियों का ध्यान अपनी ओर खींचा है, लेकिन मेट्रो के अंदर पब्लिक प्लेस पर इस तरह का डांस करना लोगों में अजीब स्थिति पैदा करता है. लोगों ने जब इस वीडियो को देखा तो वह हैरान रह गए. वायरल हो रहे वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा कि, “दिल्ली मेट्रो में अधिकारियों द्वारा निर्धारित नियमों के बारे में पूरी तरह से अवगत होने के बावजूद लड़कियां मेट्रो में रील क्यों बना रही हैं. दिल्ली मेट्रो नियमित रूप से अपने आधिकारिक चैनलों पर एडवाइजरी पोस्ट शेयर करती है, जिसमें यात्रा के दौरान शिष्टाचार बनाए रखने और साथी यात्रियों को परेशान न करने के महत्व पर जोर दिया जाता है.”

Latest News

Amarnath Yatra 2026:अमरनाथ में बर्फ से बने बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने, 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु उनके दरबार पहुंचते हैं....

More Articles Like This