Video: पेशाब कांड के पीड़ित का बड़ा बयान, सीएम शिवराज ने धोए पैर!

Must Read

Bhopal News: एमपी के सीधी जिले में हुए पेशाब कांड के पीड़ित आदिवासी दशमत ने आज सीएम शिवराज सिंह से मुलाकात के बाद बड़ा बयान दिया. उसने कहा, मैं मंत्री जी से मिला, अच्छा लगा। उन्होंने मेरे परिवार को फोन किया और मेरे परिवार से बात की, मुझे अच्छा लगा. उनसे मिलने के बाद अब मैं अब वापस जा रहा हूं.”

पीडि़त ने पेशाब वाली घटना पर दिया बयान
पीड़ित ने पेशाब वाली घटना को लेकर कहा, अब क्या बोलें- जो हो गया सो हो गया. बता दें कि आरोपी प्रवेश शुक्ला द्वारा की गई शर्मनाक हरकत को पीड़ित अब तक भूला नहीं पाया है. इसलिए मीडिया से चर्चा के दौरान उसने घटना को लेकर बोलने से मना कर दिया. पीड़ित ने कहा, अब जो हो गया तो क्या बोले?

सीएम शिवराज ने आदिवासी पीड़ित का किया स्वागत सम्मान
इससे पहले मुख्यिमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदिवासी पीड़ित का स्वागत सम्मान किया. सीएम पीड़ित आदिवासी का हाथ पकड़कर उसे अंदर ले गए. कुर्सी पर बैठाया. पांव धोए, आरती उतारी और तिलक लगाया. शॉल ओढ़ाकर उन्होंहने उसका सम्मान किया. उन्होंने कहा, “इस घटना से दुखी हूं. मैं आपसे माफी मांगता हूं. आप जैसे लोग मेरे लिए भगवान जैसे हैं.”

Latest News

24 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

24 October 2026 Panchang: 24 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है....

More Articles Like This