Breaking News: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बादल फटा, पुल बहने से कई गांवों की आवाजाही बंद

Must Read

Uttarakhand Cloudburst: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि धारचूला में बादल फट गया है. इससे दारमा घाटी के चल गांव का पुल टूट गया है. गांव को जोड़ने वाला पुल टूटने की वजह से 200 से ज्यादा लोग फंस गए हैं. फिलहाल मौके पर SDRF की टीम पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.

पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला तहसील के दारमा घाटी के चल गांव में भूस्खलन होने से गांव को जोड़ने वाला पुल टूट गया है. जिसकी वजह से 200 से ज्यादा लोग फंस गए हैं. भारी मलबा और बोल्डर आने से मार्ग सड़क भी बंद हो गई है. जिसकी वजह से लोगों को भारी परेशानी हो रही है.

आपको बता दें कि देश में मानसून के आने के बाद से ही उत्तराखंड में आसमानी आफत बरस रही है. जिससे उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन हो रही है. पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला तहसील के दारमा घाटी के चल गांव में लैंडस्लाइड होने से भारी मलबा और बोल्डर आने से मार्ग बंद हो गया है. इसके अलावा गांव को जोड़ने वाला पुल भी टूट गया है. जिसकी वजह से बताया जा रहा है 200 से ज्यादा लोग फंस गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है. सड़क बंद होने के चलते रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This