Video: लखनऊ पहुंची SDM Jyoti Maurya. Yogi सरकार की बड़ी कार्यवाही!

Must Read

SDM Jyoti Maurya: बरेली में तैनात PCS अधिकारी के पति ने एक डायरी के कुछ पन्ने यूपी सरकार के नियुक्ति विभाग में भेजते हुए ये आरोप लगाया था कि ये मेरी पत्नी ज्योति की रिश्वतखोरी के साक्ष्य हैं. साथ ही उसने अपने पत्नी के गाज़ियाबाद में तैनात होमगार्ड के कमान्डेंट मनीष दुबे के साथ अवैध संबंधों का भी आरोप लगाया था.

ये भी पढे़:- Pitbull Dog Attack Video: पिटबुल के गुस्से से बाल-बाल बचा मासूम, वीडियो देख कांप उठेगी रूह

जिसको लेकर होमगार्ड विभाग और प्रदेश सरकार का नियुक्ति विभाग जाँच-पड़ताल में लगा हुआ है. इसी क्रम में ज्योति को नियुक्ति विभाग ने लोकभवन में तलब किया था और वो पिछले दो दिनों से लखनऊ के नियुक्ति विभाग में अपना पक्ष रखने आ रही हैं और इसी दौरान मीडिया कर्मियों की निगाह उनपर पड़ गई और वो कैमरे में कैद हो गई. जब उनसे सवाल किया गया कि उनके मामले में क्या कार्रवाई की गई है, ऐसे में वो कैमरे से बचते हुए यह बात कहकर निकल गई कि बात करने के लिए ये जगह सही नहीं है.

Latest News

09 November 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

09 November 2026 Ka Panchang: 9 नवंबर 2026, सोमवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या है. इस...

More Articles Like This