Expired Visa लेकर भारत में घूम रहे थे 2 चाइनीज, जानिए कैसे पहुंचे डिटेंशन सेंटर

Must Read

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल, यहां दो चाइनीज नागरिकों के मिलने से हड़कंप मच गया. इस मामले की जानकारी पुलिस को मिली. इसके बाद जब ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दोनों का वीजा और पासपोर्ट चेक किया, तो चौंकाने वाला सच सामने आया. आइए बताते हैं पूरा मामला.

यह भी पढ़ें- PM Modi UP Visit: पीएम मोदी का गोरखपुर और वाराणसी दौरा आज, पूर्वांचल को देंगे यह बड़ी सौगात

पकड़े गए दो चाइनीज नागरिक
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 पुलिस और स्थानीय अभिसूचना ईकाई के संयुक्त चेकिंग की गई. चेकिंग अभियान के अन्तर्गत दो चाइनीज नागरिकों का वीजा और पासपोर्ट चेक किया गया. चेकिंग के दौरान ये पता चला कि उनके वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी है. इसके बाद दोनों के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हे डिटेंशन सेंटर (Detention Center) भेज दिया गया है.

मामले में एडीसीपी ग्रेटर नोएडा ने दी जानकारी
इस मामले में एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दो चाइनीज नागरिकों का वीजा और पासपोर्ट चेक किया गया. उनकी वीजा की अवधि समाप्त हो गई थी. मामले में कार्रवाई करते हुए उन्हें डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है. फिलहाल, देखना है कि इस मामले में क्या कुछ निकलकर सामने आता है.

Latest News

09 November 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

09 November 2026 Ka Panchang: 9 नवंबर 2026, सोमवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या है. इस...

More Articles Like This