PM Modi in Telangana: वारंगल में PM मोदी का KCR पर हमला, कहा-‘सीएम ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया’

Must Read

हैदराबादः आज (शनिवार) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना को कई बड़ी सौगात दी. वारंगल पहुंचे पीएम मोदी ने विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होने से पहले प्रसिद्ध भद्रकाली मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की.

करोड़ों की परियोजनाओं का शुभारंभ
पीएम मोदी ने आज तेलंगाना में 6100 करोड़ की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शुभारंभ किया. इन परियोजनाओं में काजीपेट में रेलवे वैगन विनिर्माण इकाई की आधारशिला रखना भी शामिल है, जिसे 500 करोड़ से अधिक की लागत से विकसित किया जाएगा. इस उच्च तकनीक विनिर्माण सुविधा से स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलने और आसपास के क्षेत्रों में सहायक इकाइयों के विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

राज्य सरकार ने लोगों को लूटने का काम किया है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वारंगल में कहा कि यहां की राज्य सरकार ने तेलंगाना के लोगों को केवल लूटने का काम किया है. पीएम ने कहा कि सीएम केसीआर ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया, केवल राज्य को डुबोने का काम किया. पीएम ने कहा कि इनके भ्रष्टाचार के तार तो दिल्ली तक जुड़े हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि तेलंगाना की जनता परिवारवाद के जाल में फंस गई है, जिसने राज्य की अर्थव्यवस्था चौपट कर दी है.

देश के विकास में तेलंगाना ने दिया अहम योगदान
तेलंगाना के वारंगल में कई बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि पुराने बुनियादी ढांचे के आधार पर भारत का तीव्र विकास संभव नहीं था. आज हमारी सरकार पहले से अधिक गति और पैमाने पर काम कर रही है. तेलंगाना एक नया राज्य हो सकता है, लेकिन इसने देश के इतिहास में योगदान दिया है.

तेजी से हो रहा विकास
पीएम मोदी ने कई बड़ी परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद कहा कि आज देश में तेजी से विकास हो रहा है. उन्होंने कहा कि आज का देश युवाओं का देश है और इसके लिए केंद्र सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं.

पीएम मोदी की गडकरी ने की तारीफ
कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इन 9 वर्षों की विशेषता रही है कि उन्होंने बुनियादी ढांचे के विकास को अधिक प्राथमिकता दी.

गडकरी ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि तेलंगाना में अभी तक 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं में कुछ पूरे हो गए हैं, कुछ चल रहे हैं और कुछ शुरू हुए हैं. मुझे विश्वास है कि 2024 समाप्त होने से पहले हम तेलंगाना में 2 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेंगे. हम तेलंगाना का रोड इंफ्रास्ट्रक्चर बहुत अच्छे गुणवत्ता का बनाएंगे.

Latest News

09 November 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

09 November 2026 Ka Panchang: 9 नवंबर 2026, सोमवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या है. इस...

More Articles Like This