Photo: Jyoti Maurya विवाद के बीच कमांडेंट Manish Dubey की शादी की तस्वीरें वायरल

Must Read

SDM Jyoti Maurya: आजमगढ़. बरेली की एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच का विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. सोशल मीडिया में ये एक तरह से यह मुद्दा बन गया है. एसडीएम ज्योति मौर्या व आलोक मौर्य के बीच विवाद के बीच जिला कमांडेंट मनीष दुबे भी चर्चा में हैं, क्योंकि इनसे ही एसडीएम ज्योति मौर्या के अफेयर के चर्चे हैं.

दरअसल आलोक मौर्य अपनी पत्नी ज्योति मौर्या को पढ़ाने-लिखाने का दावा कर रहे हैं, तो वहीं ज्योति ने पति पर दहेज उत्पीड़न और झूठ बोलकर शादी करने का आरोप लगाया है. इन तमाम विवादों में ज्योति से अफेयर को लेकर जिला होम कमांडेंट मनीष दुबे भी चर्चा में बने हुए हैं.

इस बीच अब मनीष की शादी के कई फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं, जो काफी हैरान करने वाले हैं. पीसीएस ज्योति मौर्या व आलोक मौर्य के बीच विवाद के बाद अब मनीष दुबे के कारनामे सामने आ रहे हैं. तस्वीरों और दस्तावेजों के अनुसार, 2 वर्ष पूर्व होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे ने तनु पाराशर नामक युवती की शादी हुई थी.

लखनऊ के आर्य समाज मंदिर में 5 अगस्त 2021 को मनीष दुबे और तनु पाराशर का प्रेम विवाह हुआ था. इस शादी का मैरिज सर्टिफिकेट व शादी की फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें कि ज्योति के पति आलोक मौर्य ने अपनी पत्नी पर कई आरोप लगाए हैं. आलोक ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी का मनीष दुबे के साथ संबंध है.

आलोक का आरोप है कि अधिकारी बनने के बाद उनकी पत्नी का जिला कमांडेंट मनीष दुबे के साथ अफेयर है, इसलिए वो उन्हें छोड़ रही हैं. पति पत्नी के बीच की लड़ाई में मनीष दुबे का नाम सामने आया तो सवाल उठने लगा कि आखिर ये मनीष दुबे हैं, कौन और सच्चाई क्या है. बता दें कि मनीष दुबे महोबा स्थित होमगार्ड विभाग में जिला कमांडेंट के पद पर तैनात हैं.

होमगार्ड विभाग के जिला कमांडेंट मनीष एक विभागीय बैठक में हिस्सा लेने झांसी पहुंचें. इस दौरान मीडिया वालों ने उनसे उनका पक्ष जानने की कोशश की. लेकिन, उन्होंने किसी सवाल का कोई जवाब नहीं दिया.

Latest News

09 November 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

09 November 2026 Ka Panchang: 9 नवंबर 2026, सोमवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या है. इस...

More Articles Like This