Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में जाएंगे CM योगी और बाबा रामदेव, जानिए किसकी खुलेगी पर्ची?

Must Read

Bageshwar Dham Pandit Dhirendra Shastri In Greater Noida: आज यानी 10 जुलाई से बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्‍वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भागवत कथा का आयोजन उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में किया जा रहा है. जिसका समापन 16 जुलाई को होगा. इस कार्यक्रम में लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना है. वहीं बाबा बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार में 12 जुलाई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा रामदेव समेत अन्य मुख्य अतिथि भी शामिल होंगे.

आपको बता दें कि यूपी के ग्रेटर नोएडा में पंडित धीरेंद्र शास्त्री का पहली बार दरबार लग रहा है. कथा का आयोजन 10 जुलाई से 16 जुलाई तक होगा. कथा में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ 12 जुलाई को शामिल होंगे. इसके साथ ही इस दौरान 500 से ज्यादा साधु संत भी शामिल होंगे.

ये रहेंगे मुख्य अथिति
आपको बता दें कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा रामदेव, आचार्य अवधेशानंद गिरी जी महाराज, कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर, अनिरुद्ध आचार्य सहित देश भर से 500 से ज्यादा साधु-संत व महात्मा शामिल होंगे.

CM योगी का खुल सकता है पर्चा
12 जुलाई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार में शामिल होंगे. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री योगी आदित्यनाथ की पर्ची खोल सकते हैं. हालांकि इसको लेकर अभी कोई आधिकारियक जानकारी सामने नहीं आई है.

सुरक्षा व्यवस्था पूरी
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की भागवत कथा को लेकर प्रशासन अलर्ट है और ग्रेटर नोएडा में प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की है. बता दें कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में डेढ़ हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है. वहीं, दिव्य दरबार में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा. कथा पंडाल और उसके आसपास में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जा रही है.

ये भी पढ़ेंः Ajab Gazab: चप्पल हुई चोरी, तो युवक ने कराई FIR; पुलिस ने कही ये बात

Latest News

09 November 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

09 November 2026 Ka Panchang: 9 नवंबर 2026, सोमवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या है. इस...

More Articles Like This