Rashifal: मिथुन, कुंभ समेत इन 3 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज, जानिए राशिफल

Must Read

Aaj Ka Rashifal 14 July 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है. इन्हीं ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से ज्योतिष हमारे दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक राशिफल के बारे में बताते हैं. आज 14 जुलाई दिन शुक्रवार को सावन माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है. आज के दिन देवों के देव महादेव की पूजा विशेष रूप से की जाती है. आइए काशी के ज्योतिष मर्मज्ञ श्री नाथ प्रपन्नाचार्य से जानते हैं, आज का दिन किन-किन राशि वालों के लिए शुभ है. जानिए सभी 12 राशियों राशिफल…

मेषः आज का दिन मध्यम रूप से फलदायी रहेगा. परिवार का साथ मिलेगा. व्यवसाय में नया निवेश से बचें. जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें. जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय व्यतीत करेंगे.

वृषः दांपत्य जीवन सुखमय होगा. परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. गुस्से को काबू में रखें. गोपनीय बातें किसी से शेयर न करें, वरना मुसीबत में फंस सकते हैं.

मिथुनः रोजी-रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. घरेलू कार्यों को लेकर व्यस्त रहेंगे. संतान की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं. ऑफिस के कार्यों का जिम्मेदारी से निर्वहन करें.

कर्कः आज दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से होगी. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को मनचाहा परिणाम मिल सकता है. व्यवसाय से जुड़े जातकों को लाभ होगा.

सिंहः मन अज्ञात भय से परेशान रहेगा. करियर को लेकर चिंतित रहेंगे. मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से परेशान हो सकते हैं. किसी तीसरे के चलते प्यार के रिश्ते में दरार आ सकती है.

कन्याः बिजनेस में मनचाहा लाभ होगा. लंबी समय से चली आ रही समस्या का अंत होगा. शत्रुओं से सावधान रहें, कोई भी निर्णय गोपनीय रखें. संतान के करियर से संबंधित खुशखबरी मिल सकती है.

ये भी पढ़ेंः SAWAN DAAN: सावन में चुपके से करें इन चीजों का दान, झमाझम होगी पैसों की बारिश

तुलाः व्यवसायिक योजना फलीभुत होगी. परिवार का साथ मिलेगा. नौकरी में प्रमोशन के मार्ग प्रशस्त होंगे. शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े युवाओं को गुड न्यूज मिल सकती है. विवाद से बचें.

वृश्चिकः आज का दिन मध्यम रूप से फलदायी रहेगा. राजनीति से जुड़े जातकों को खुशखबरी मिल सकती है. परिवार में शांति बनी रहेगी. वाणी पर नियंत्रण रखें. विवाद हो सकता है.

धनुः व्यर्थ की भागदौड़ लगी रहेगी. महिला मित्र से नाराजगी हो सकती है. कार्यो में आई रुकावट से परेशान हो सकते हैं. किसी भी मामले में डॉक्टर से विचार-विमर्श अवश्य लें.

मकरः आज का दिन सामान्य रहेगा. पुरानी बीमारी से निजात मिल सकता है. किसी तीसरे को लेकर मन में खिन्नता रहेगी. धन हानी संभव है. वाहन चलाने में सावधानी बरतें.

कुंभः आज का दिन ठीक ठाक रहेगा. अचानक धन लाभ होगा. व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. व्यर्थ की चिंता लगी रहेगी. ऑफिस में खुशनुमा माहौल बना रहेगा.

मीनः समाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी. यात्रा के योग हैं. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. जीवनसाथी से चल रहा विवाद समाप्त होगा. आज आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है.

ये भी पढ़ेंः Sawan Puja: सावन शुक्रवार को करें भगवान शिव के इन नामों का जाप, पूरी होगी मनचाही मुराद

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

09 November 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

09 November 2026 Ka Panchang: 9 नवंबर 2026, सोमवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या है. इस...

More Articles Like This