Sawan 2023: सावन में क्यों नहीं खाना चाहिए दूध-दही और कढ़ी, जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक वजह

Must Read

Sawan Somwar: सावन का इंतजार भोलेनाथ के सभी भक्तों को था. सावन चल रहा है. वहीं, महादेव के भक्त सावन में उनकी पूजा कर रहे हैं. इस माह के दौरान वह कई प्रमुख तिथियों पर व्रत करते हैं, ताकि महादेव उनके सभी कष्‍टों को दूर करें और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण हो. दरअसल, इस माह में खान पान का भी खास ध्यान रखना चाहिए. इसको लेकर धर्म-शास्‍त्रों में कई नियम भी बताए गए हैं.

आपको बता दें कि ये नियम आपके भोजन, रहन-सहन और पूजा-पाठ से जुड़े हैं. आइए जानते हैं उन खास नियमों के बारे में, जिसे जानना आपको लिए बहुत जरूरी है. आइए बताते हैं सावन में खान-पान से जुड़े क्या हैं ये नियम.

यह भी पढ़ें- Sawan Shivratri: इन राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं सावन शिवरात्रि, मिलेंगे शुभ संदेश

सावन में न खाएं ये चीजें
सावन के महीने में शिव भक्त अपने आराध्य भगवान शिव को कच्चा दूध और दही अर्पित करने हैं. इसका बड़ा महत्‍व है. कहा जाता है कि सावन में कच्‍चा दूध, दही और शहद का सेवन नहीं करना चाहिए. इसके अलावा सावन में दही से बनी चीजें जैसे कढ़ी खाने की भी मनाही है. आपको ये जानकर बड़ा अजीब लग सकता है कि सावन में सब्जियां में बैंगन, मूली, गोभी आदि खाने की भी मनाही है.

जानिए सावन में इन सब्जियों को न खाने का धार्मिक-वैज्ञानिक कारण
आपको बता दें कि भगवान शिव को प्रकृति से बहुत प्रेम है. इसलिए सावन सब्जियां नहीं तोड़ना चाहिए. वहीं, अगर हम वैज्ञानिक कारण की बात करें, तो बरसात में हमारा पाचन तंत्र बहुत संवेदनशील हो जाता है. सब्जियों में कीड़े भी जल्‍द लगने लगते हैं. इसलिए ऐसी दूषित सब्जियां कई बीमारियों को न्योता दे सकती हैं. इसलिए बरसात में छोले, राजमा या दालें खाएं. सावन में केवल सात्विक भोजन ही करें.

आपको बता दें कि सावन में कच्‍चा दूध और दही खाने की मनाही होती है. माना जाता है कि गाय-भैंस घास खाते समय कीड़े वाले पत्‍ते या घास भी खा लेती हैं. इसलिए उनसे मिलने वाला दूध भी दूषित हो सकता है. ऐसे में सावन में कच्‍चा दूध पीने से बीमारियां हो सकती हैं. इसी तरह दही भी बारिश के मौसम में जल्‍दी खराब हो जाता है और नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए सावन में दूध-दही के सेवन से बचे या परहेज करें.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This