DA Hike: MP में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, CM शिवराज ने बढ़ाई बंपर सैलरी…

Must Read

CM Shivraj Madhya Pradesh DA Hike: मध्य प्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. शिवराज सरकार (Shivraj Sarkar) मतदाताओं को लुभाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है. वहीं चुनावी साल में शिवराज सरकार ने कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है. बता दें कि सीएम शिवराज ने मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को अब केंद्र के समान 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA Hike) देने का फैसला लिया है.

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के राज्य कर्मचारियों के लिए बहुत अहम फैसला लिया है. इस फैसले के तहत अब राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा. बताते चले कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि हमने यह फैसला भी किया है कि जिन्होंने 1 जुलाई 2023 तक अपनी सेवा के 35 वर्ष पूर्ण कर लिए हों, उन सबको चतुर्थ समयमान वेतनमान भी दिया जाएगा.

जानिए कब से लागू होगा नियम
बता दें कि सीएम शिवराज द्वारा राज्य कर्मचारियों को दिया गया मंहगाई भत्ता जनवरी 2023 से ही लागू होगा. 42% महंगाई भत्ता जुलाई माह के वेतन में जुड़कर मिलेगा जो कि अगस्त माह से दिया जाएगा. जनवरी से जून तक महंगाई भत्ते का एरियर 3 समान किस्तों में दिया जाएगा. वहीं छठवां वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी समानुपातिक वृद्धि होगी. ज्ञात हो कि सीएम शिवराज के इस फैसले से प्रदेश के करीब साढ़े सात लाख कर्मचारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा.

ये भी पढ़ेंः Tomato Price Today: टमाटर हुआ सस्ता! आज से मिलेगा 90 रुपये किलो, जानिए कहां होगी बिक्री

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This