रिटायर्ड IAS अरविंद कुमार को मिली नई जिम्मेदारी, बनाए गए उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष

Must Read

लखनऊ: रिटायर्ड आईएएस अरविंद कुमार (Retired IAS Arvind Kumar) को नई जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें विद्युत नियामक आयोग का अध्यक्ष (Uttar Pradesh Electricity Regulatory Commission) बनाया गया है. आपको बता दें कि इससे पहले आईएएस अरविंद कुमार प्रमुख सचिव गृह और एसीएस ऊर्जा जैसे प्रमुख पदों पर रह चुके हैं. अब उन्हें ये नई जिम्मेदारी मिली है.

रह चुके हैं सीएम के सलाहकार
दरअसल, अरविंद कुमार अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास के पद से रिटायर्ड हुए थे. वह औद्योगिक सेक्टर के सीएम के सलाहकार भी रहे. रिटायर्ड होने के बाद उन्हें ये बड़ी जिम्मेदारी दी गई हैं.

1988 बैच के हैं आईएएस अफसर
आपको बता दें कि अरविंद कुमार 1988 बैच के आईएएस अफसर हैं. उन्होंने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (GIS) के सफल आयोजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This