Jamshedpur: कपड़ा डालते समय तार में प्रवाहित हुआ करंट, मां-बेटी की दर्दनाक मौत

Must Read

Jamshedpur News: शनिवार की सुबह जमशेदपुर के मुसाबनी थाना क्षेत्र के सिपाही लाइन में करंट की जद में आने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई. दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई. लोगों ने दुर्घटना की सूचना मृतका के बेटे को दी.

मां को छटपटाते देख बचाने गई थी बेटी
जानकारी के अनुसार मुसाबनी थाना इलाके के सिपाह लाइन में रहने वाली बासो सोरेन (65) शनिवार की सुबह करी 6 बजे स्नान करने के बाद घर के बाहर लगे तार पर गिला कपड़ा डाल रही थी. इसी दौरान अचानक तार में करंट प्रवाहित हो गया, जिसकी जद में आकर छटपटाने लगे. यह देख बेटी मालती (35) मां को बचाने के लिए दौड़कर मौके पर पहुंची.

जैसे ही उसने मां के शरीर को छुआ, वह भी करंट की चपेट में आ गई. कुछ ही देर में मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई. दुर्घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. तत्काल बिजली का कनेक्शन काटा. लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.

लोगों ने मृतका के बेटे को दी घटना की सूचना
सूचना मिलने पर मुसाबनी थाना को दी गई। थाना के एएसआई मृत्युंजय पांडेय मौके पर पहुंचे. मौजूद लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ करते हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. लोगों ने घटना की सूचना मृतका के बेटे को दी. आसपास के लोगों ने बताया कि मुसाबनी सिपाही लाइन स्थित एक घर में मां-बेटी एक साथ रहती थी. मृतका के पुत्र गुजरात में मजदूरी करते हैं. स्थानीय लोगों ने बेटे को घटना की सूचना दी है।

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This