वाशिम नकल कांड: मानोरा और रिसोड़ में पकड़े गए कई छात्र, अब शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

महाराष्ट्र के वाशिम जिले में इन दिनों 12वीं बोर्ड परीक्षाएं जारी हैं. लेकिन छात्रों की मेहनत से ज्यादा नकल की घटनाएं सुर्खियों में हैं. प्रशासन ने भले ही “नकल मुक्त अभियान” का दावा किया था. मगर जमीनी हालात कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं. मानोरा और रिसोड़ तहसीलों से सामने आए मामलों ने शिक्षा विभाग की चिंता बढ़ा दी है. अब स्थिति ऐसी बन गई है कि कार्रवाई की आंच सिर्फ छात्रों तक सीमित नहीं रहेगी. बल्कि उन कर्मचारियों तक भी पहुंच सकती है जिनकी मौजूदगी में यह सब होता रहा.

कैसे फेल हुआ निगरानी सिस्टम?

मामला तब गरमाया जब परीक्षा केंद्रों पर अचानक उड़नदस्तों (फ्लाइंग स्क्वाड) ने छापा मारा. जांच के दौरान मानोरा तालुका में 19 छात्र नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए. जिनमें से 17 छात्र रुई गोस्ता के एक ही स्कूल के बताए जा रहे हैं. इसके बाद रिसोड़ तालुका में भी कार्रवाई जारी रही. जहां 21 छात्र पर्चियों के साथ पकड़े गए. हैरानी की बात यह है कि चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने के दावों के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में छात्र नकल कैसे कर पाए. अब यही सवाल अभिभावकों और जागरूक लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

रडार पर आए परीक्षा ड्यूटी के कर्मचारी

अभी तक तो सिर्फ छात्रों के खिलाफ केस दर्ज हो रहे थे. लेकिन अब प्रशासन ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है. शिक्षा विभाग के रडार पर अब वो शिक्षक और कर्मचारी हैं जो उस वक्त केंद्रों पर ड्यूटी दे रहे थे. शुरुआती जांच में कुछ नाम सामने भी आ चुके हैं. जिन्हें कारण बताओ नोटिस और कार्रवाई के पत्र (चार्जशीट) जारी कर दिए गए हैं. विभाग अब उनसे जवाब मांग रहा है कि आखिर आपकी मौजूदगी में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई? क्या यह केवल निगरानी में हुई चूक थी या फिर कहानी कुछ और ही है?

साख बचाने की चुनौती

वाशिम की इस घटना ने बोर्ड परीक्षाओं की पारदर्शिता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. लोग अब पूछ रहे हैं कि क्या “नकल मुक्त अभियान” सिर्फ कागजों और विज्ञापनों तक ही सीमित रह गया है? यदि दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती. तो उन ईमानदार छात्रों के साथ अन्याय होगा जो कड़ी मेहनत से परीक्षा दे रहे हैं. फिलहाल मामला विभागीय जांच के अधीन है. और सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि प्रशासन इस पूरे प्रकरण में जिम्मेदार लोगों और लापरवाही पर कितनी कठोर कार्रवाई करता है.

यह भी पढ़े: बांग्लादेश में नई सरकार का शपथ ग्रहण: तारिक रहमान बनेंगे PM, भारत सहित 13 देशों को न्योता

Latest News

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्‍तान के खिलाफ बनाया 8-1 का रिकॉर्ड, 61 रनों से जीतकर सुपर-8 में की दबंग एंट्री

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर टी20 विश्व कप 2026 में शानदार जीत दर्ज...

More Articles Like This