Punjab Crime: पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, न देने पर जान से मारने की धमकी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab Crime: पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है. यहां ‘बिग बॉस 13’ फेम हिमांशी खुराना से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है. न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है. यह धमकी उन्हें मेल के जरिए मिली है. उन्होंने इस मामले से पुलिस को अवगत कराया है. पुलिस जांच में जुटी है.

यह धमकी एक्ट्रेस के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजी गई, जिसके साथ एक वॉयस नोट भी था. धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले संदेश में खुद को विदेश में बैठे एक नामी गैंगस्टर से जुड़ा बताया गया है.

एसपी (जांच) सौरव जिंदल के मुताबिक

मोहाली के लांडरां रोड पर एमार सोसाइटी में रहने वाली अभिनेत्री ने इसकी शिकायत थाना सोहाना में दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. एसपी (जांच) सौरव जिंदल के मुताबिक, ई-मेल में 10 करोड़ रुपये की मांग की गई है और रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है.

पुलिस साइबर सेल की मदद से ई-मेल और वॉयस नोट की डिजिटल फुटप्रिंट्स खंगाल रही है. आईपी एड्रेस, सर्वर लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि संदेश किस देश से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग हैं. ई-मेल के माध्यम भेजी जा रही धमकियां सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी गंभीर चुनौती बन गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

हिमांशी खुराना ने मॉडलिंग से की करियर की शुरुआत

मालूम हो कि हिमांशी खुराना ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की और बाद में 2013 में आई पंजाबी फिल्म ‘सड्डा हक’ में नजर आईं. उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीजन 13 से उन्हें काफी फेम मिला.

Latest News

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद ट्रंप का बड़ा कदम, वर्ल्डवाइड टैरिफ 15 प्रतिशत करने का किया ऐलान

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के हालिया टैरिफ संबंधी फैसले की तीखी आलोचना...

More Articles Like This