सीएम योगी ने कहा, भर्ती प्रक्रिया अब कोर्ट में नहीं फंसती, डेढ़ साल में दिए गए 55 हजार नियुक्ति पत्र

Must Read

UP News: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को 400 उत्तीर्ण उम्मीदवारों को बड़ी सौगात दी. सीएम योगी आदित्यनाथ में लोकभवन में आयोजित मिशन रोजगार के तहत कार्यक्रम में इन उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किया. सीएम ने इस दौरान उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग एवं उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 66 समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी (उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद), 204 अनुदेशक (प्राविधिक शिक्षा विभाग) एवं 130 कनिष्ठ सहायक (लोक निर्माण विभाग) (कुल 400) को नियुक्ति पत्र वितरित किया.

यह भी पढ़ें- MP News: नरेंद्र सिंह तोमर को मिली बड़ी जिम्मेदारी!

यह भी पढ़ें- MP Election 2023: BJP विधायक दल की बैठक में CM शिवराज ने किया बड़ा खुलासा, जानिए किसे मिलेगा टिकट!

सीएम ने बांटा नियुक्ति पत्र
सीएम योगी ने इस दौरान नव नियुक्त अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कई बातों को रखा. सीएम ने इस दौरान कहा, “मात्र 1.5 वर्ष की इस छोटी सी अवधि में 55 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करने का कार्य प्रदेश में हुआ है। पिछले 6 वर्ष के अंदर 6 लाख शासकीय नियुक्तियां हम लोगों ने प्रदेश में दी है.

भर्ती प्रक्रिया पर कोई प्रश्न नहीं: सीएम
उन्होंने कहा इस दौरान कहा, “इन 6 लाख नियुक्तियों में कहीं भी नियुक्ति की प्रक्रिया में कोई भी प्रश्न खड़ा नहीं कर पाया है। आज के दिन किसी भी विभाग की नियुक्ति की कोई भी प्रक्रिया हो, न्यायालय में लंबित या फिर न्यायालय द्वारा उसे रोका भी नहीं गया है क्योंकि आज शासन की मंशा पर कोई भी प्रश्न खड़ा नहीं कर सकता है. चयन आयोगों की मंशा और उनकी कार्य पद्धित पर कोई प्रश्न खड़ा नहीं कर सकता है.”

Latest News

09 November 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

09 November 2026 Ka Panchang: 9 नवंबर 2026, सोमवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या है. इस...

More Articles Like This