PM Modi Bengal Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि बंगाल में हिन्दुओं को अल्पसंख्यक बनाया जा रहा है. अब बंगाल से निर्मम सरकार का अंत होकर रहेगा. बंगाल की धरती से PM मोदी ने ममता सरकार पर तीखा हमला बोला. कोलकाता में परिवर्तन संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि कल TMC ने इस रैली में आने वाले आप सभी लोगों को ‘चोर’ कहकर गाली दी है, असली चोर कौन है यह बंगाल की प्रबुद्ध जनता जानती है.
बंगाल के लोगों को मिले केंद्र की योजनाओं का लाभ
PM मोदी ने कहा कि अपनी कुर्सी जाते हुए देखकर यहां की निर्मम सरकार बौखला गई है. वह केंद्र सरकार की योजनाएं रोक रही हैं. उन्हें एक पैसा नहीं देना है, फिर भी नहीं चाहतीं कि केंद्र की योजनाओं का लाभ बंगाल के लोगों को मिले. पीएम ने कहा कि ये TMC सरकार अपनी स्वार्थी राजनीति की वजह से यहां आयुष्मान भारत योजना को भी लागू नहीं कर रही है.
आप सबको भी मिलना चाहिए ये लाभ
देश भर के करोड़ों लोग इस योजना के तहत 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ उठा रहे हैं. ये लाभ आप सबको भी मिलना चाहिए. लेकिन बंगाल के परिवारों को इस योजना के अधिकार से भी TMC सरकार ने वंचित रखा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि आप सबने देश भर में प्रधानमंत्री आवास योजना की सफलता के बारे में सुना है. गरीब परिवारों को पक्का घर मिल रहा है. लेकिन यहां क्या हुआ?
आयुष्मान योजना को भी लागू नहीं कर रही TMC सरकार
योजना का नाम बदल दिया गया, लाभार्थियों की सूची में गड़बड़ की गई और जिन गरीबों को घर मिलना था वे आज भी इंतजार कर रहे हैं. केवल बिजली, पानी, सड़क, घर की बात नहीं है, TMC सरकार अपनी राजनीति की वजह से आयुष्मान योजना को भी लागू नहीं कर रही है. PM मोदी ने कहा कि आज भी इस विशाल सभा को रोकने के लिए निर्मम सरकार ने सारे हथियार निकाल लिए.
आज के जनसैलाब को रोक नहीं पाई
आप लोगों को आने से रोकने के लिए ब्रिज बंद करवा दिए, गाड़ियां रुकवा दी, ट्रैफिक जाम करवाया, भाजपा के झंडे उखड़वा दिए, पोस्टर निकलवाए लेकिन निर्मम सरकार साफ-साफ देख लो. आज के जनसैलाब को रोक नहीं पाई हो. बंगाल में महाजंगलराज लाने वालों का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. वह दिन दूर नहीं जब बंगाल में फिर से कानून का राज होगा.
इसे भी पढ़ें. ‘हर युग में अपना प्रभाव दिखाया सोंगल की भूमि ने’, कैथल में बोले CM योगी

