MP Election 2023: BJP विधायक दल की बैठक में CM शिवराज ने किया बड़ा खुलासा, जानिए किसे मिलेगा टिकट!

Must Read

MP Assembly Election 2023: साल 2023 के आखिरी में मध्य प्रदेश विधानसभा का चुनाव होना है. इसको लेकर शिवराज सरकार अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दी है. विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारा एक बड़ा मुद्दा है. इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी विधायक दल की बैठक की है. जिसमें उन्होंने टिकट बंटवारे को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

हारने के लिए नहीं दिया जाएगा टिकट
दरअसल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा विधायक दल की बैठक की. बैठक में उन्होंने टिकट बंटवारे को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि ‘जो भी जीतने की योग्यता रखेगा, उसे ही पार्टी मैदान में उतारेगी. किसी को भी चुनाव हारने के लिए टिकट नहीं दिया जाएगा’.

जानिए किस आधार पर मिलेगा टिकट
बीजेपी विधायक दल की बैठक में विधायकों के सर्वे रिपोर्ट पर भी चर्चा की. इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधायकों की क्लास लगा दी. बता दें कि सर्वे रिपोर्ट को लेकर विधायकों की चिंता बढ़ी हुई है. गौरतलब है कि बीजेपी सभी विधायकों की जमीन स्तर पर सर्वे कराकर फीडबैक ले रही है. सर्वे रिपोर्ट के आधार पर उनका मूल्यांकन होगा. जिसके आधार पर तय होगा कि इस साल विधानसभा चुनाव में किसको टिकट देना है और किसको नहीं.

जीत के लिए प्लान बनाएं विधायक
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आप लोग चुनाव की तैयारियां करो. लोगों के बीच जाकर सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से जुड़ो और हितग्राहियों को सदस्य बनाओ. साथ ही सीएम शिवराज ने यह भी कहा कि वे जनता के साथ ऐसा संपर्क बनाएं कि चुनाव बाद फिर सभी मिलें. वहीं बैठक के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि ‘मैं सभी विधायकों को जीत के लिए अग्रिम तौर पर शुभकामनाएं देता हूं. 15 वीं विधानसभा में यह विधायक दल की आखिरी बैठक थी’.

ये भी पढ़ेंः वाराणसी में होगा दुनिया का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय मंदिर सम्मेलन, इन विषयों पर होगी चर्चा

Latest News

09 November 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

09 November 2026 Ka Panchang: 9 नवंबर 2026, सोमवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या है. इस...

More Articles Like This