Hostel Girls Video Viral: छात्रावास में बच्चियों का खुले में नहाने का वीडियो वायरल, किसने बनाया वीडियो?

Must Read

Damoh Girls Hostel Viral Video: मध्यप्रदेश (MP News) में एक गर्ल्स हॉस्टल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Girls Hostel Viral Video) हो रहा है. मामला दमोह के सरकारी गर्ल्स हॉस्टल का है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में बच्चियां खुले में नहाते नजर आ रही है. आइए बताते हैं पूरा मामला…

वीडियों में दिखने वाली छात्राएं हाईस्कूल और हायर सैकेंडरी की
दमोह से आई ये तस्वीरें अपने आप में कई सवाल खड़े कर रही हैं. बताया जा रहा है कि ये वीडियो दमोह के पथरिया कस्तूरबा गांधी गर्ल्स हॉस्टल का है. वीडियों में दिखने वाली लड़कियां हाईस्कूल और हायर सैकेंडरी की छात्राएं हैं. बीते कुछ दिनों से ये वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हैं. वायरल वीडियो को बनाने का आरोप हॉस्टल की वार्डन और उसके पति पर लगा है.

यह भी पढ़ें- Jamshedpur: कपड़ा डालते समय तार में प्रवाहित हुआ करंट, मां-बेटी की दर्दनाक मौत

जानिए किस पर लगे वीडियो बनाने के आरोप
आरोप है कि हॉस्टल की सहायक वार्डन गोदावरी ने छात्रावास की छात्राओं का नहाते समय अर्धनग्न अवस्था का वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया. ये बात भी सामने आ रही है कि हॉस्टल परिसर में सहायक वार्डन का पति भी अवैध रुप से रहता है. वहीं, वीडियो बनाने का आरोप हॉस्टल की महिला रसोईये पर भी लग रहा है.

परिजनों द्वारा शिकायत दर्ज कराने पर मामला आया सामने
इस मामले में कलेक्टर दमोह संज्ञान लिया है. वहीं, छात्रावास के वायरल वीडियो की जांच के लिए समिति बनाई थी. दरअसल, हॉस्टल में रहने वाली बच्चियों के परिजनों ने एसपी आफिस में शिकायत दर्ज कराई, तब मामला खुलकर सामने आया. इसके बाद जिलाधिकारी ने जांच कराने के बाद दमोह पुलिस को एफआईआर दर्ज करने को कहा है.

इस मामले में एसपी दमोह राकेश कुमार सिंह की मानें, तो जिलाधिकारी द्वारा बनाई गई जांच समिति की रिपोर्ट में आरोप सही पाए गए हैं. इसके बाद आईटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This