मुंबईः ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार काली-पीली टैक्सी, 6 छात्रों की मौत

Must Read

मुंबईः महाराष्‍ट्र से सड़क की हादसे की बड़ी खबर आ रही है. यहां भिवंडी में काली-पीली टैक्सी दुर्घटना का शिकार हो गई. ट्रेन छूट जाने के डर से तेज रफ्तार से दौड़ रही काली-पीली टैक्सी ट्रेलर से टकरा गई. इस हादसे में टैक्सी में सवार छह छात्रों की जहां मौत हो गई. वहीं 6 अन्य लोग घायल हो गए. यह दुर्घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है.

जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा मुंबई और ठाणे से सटे भिवंडी में हुआ है. यहां मंगलवार सुबह खडवली फाटे पर रोड क्रॉस कर रही काली-पीली टैक्सी तेज गति से आ रहे एक ट्रेलर से टकरा गई. इस दुर्घटना में टैक्सी में सवार सवार 6 स्टूडेंट की मौके पर ही मौत गई. जबकि 6 अन्य लोग घायल हुए है। घायलों को नजदीक के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ट्रेन छूटने को लेकर जल्दबाजी पड़ी महंगी
काली-पीली शेयरिंग टैक्सी में सवार सभी को नजदीक के स्टेशन से ट्रेन पकड़नी थी. इस कारण से चालक तेज गति से जा रहे था. यह जल्दबाजी महंगी पड़ी और टैक्सी हादसे का शिकार हो गई. घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में यह दुर्घटना कैद हो गई है. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि काली-पीली टैक्सी का चालक तेज गति से आ रहे कंटेनर के पहले निकलने की कोशिश कर रहा है, तभी दोनों गाड़ियों की टक्कर हो जाती है.

60 फीट तक टैक्सी को घसीटा कंटेनर ने
कंटेनर की गति इतनी तेज थी कि सामने से आ रही टैक्सी पर नजर पड़े बाद भी चालक ब्रेक नहीं लगा सका. कंटेनर करीब 60 फीट तक टैक्सी को घसीटता हुआ ले गया. दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को निकाला और अस्पताल लेकर गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल रवाना किया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई.

Latest News

बुर्किना फासो में कानूनों को लेकर बड़ा बदलाव, मौत की सजा फिर बहाल, ब्यूटी पेजेंट पर रोक

Death Penalty Reinstated In Burkina Faso: अपने दो बड़े और कड़े फैसलों को लेकर पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो...

More Articles Like This