PM Modi ने पोर्ट ब्लेयर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का किया उद्घाटन

Must Read

Andaman: मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया. इस नए टर्मिनल भवन को तैयार करने में करीब 710 करोड़ रुपये खर्च हुए है.

उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने कहा, अभी तक मौजूदा टर्मिनल की क्षमता हर रोज 4,000 पर्यटकों को सेवा देने की थी, नया टर्मिनल बनने के बाद इस हवाईअड्डे की क्षमता रोज करीब-करीब 11,000 पर्यटकों को सेवा देने की हो गई है. हवाईअड्डे पर अब एक साथ 10 विमान खड़े हो पाएंगे यानी यहां के लिए नए विमानों का भी रास्ता खुल गया है. 

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की नई एकीकृत टर्मिनल बिल्डिंग से यात्रा में आसानी और व्यापार करने में आसानी के साथ-साथ कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी.

Latest News

हूती लड़ाकों ने सऊदी अरब में अरामको के ठिकानों पर किया हमला, तेज धमाकों से हिला रियाद

Houthi Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में कई जोरदार धमाके सुने गए. ये विस्फोट देश के नागरिक सुरक्षा...

More Articles Like This