Bhojpuri: रितेश पांडे ने भगवान शिव के सामने रखी मन की मुराद, कहा- ‘पगली के किस्मत में हमका लिख दीं’

Must Read

Bhojpuri Sawan Geet: भोजपुरी सिंगर और एक्टर रितेश पांडे का एक शिवभजन पिछले दिनों रिलीज किया गया जिसको लोगों का काफी प्यार मिल रहा है. इस गाने के बोल, ‘पगली के किस्मत में हमका लिख दीं’ है. जिसको खुद रितेश पांडे ने गाया है. इस वीडियो सांग को वेव म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है.

गाने को अभी तक लाखों लोगों ने देखा है. दरअसल, सावन के पावन के महीने में भोले शंकर के तमाम गीत रिलीज किए जाते है. भोजपुरी इंडस्ट्री के तमाम कलाकार इस विशेष महीने में भजन लेकर आते है. ऐसे में एक गाना एक्टर और सिंगर रितेश पांडे का रिलीज किया गया है. जो इन दिनों वायरल है.

यह भी पढ़ें- Bhojpuri News: एक्ट्रेस के डांस के दीवाने हुए नीलकमल, कहा- ‘ताल ठोका तबला प’

गाने को मिले लाखों व्यू
गाना रिलीज होने के साथ ही लोगों ने इसपर प्यार बरसाना शुरू कर दिया है. गाने को खबर लिखे जाने तक 1.4 मिलियन लोगों ने देखा है. इतना ही नहीं ये गाना यूट्यूब के ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गया है. इस गाने के माध्यम से एक्टर शिव के सामने अपनी समस्या रख रहे हैं. दरअसल, ऐसी मान्यता है कि सावन में भगवान की उपासना करने के साथ मनचाहा फल मिलता है. इसी बात का ध्यान रखते हुए इस गाने को बनाया गया है.

गाने की टीम शानदार
इस गाने को खुद रितेश पांडे ने गाया है. गाने के संगीत को दीपक दिलकश ने दिया है. वहीं इस गाने में निकिता भारद्वाज ने मुख्य भूमिका निभाई है. गाने के लिरिक्स को नन्हे नितिश ने लिखा है. वीडियो निर्देशन रवि पंडित का है. इस वीडियो गाने को वेव म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है. गाने को अभी तक 1.4 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है. गाना यूट्यूब के ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This